भवनाथपुर (गढ़वा) : थाना पुलिस ने शनिवार के साम लड़की के परिजनों की सूचना पर टेंपू से भाग रहे प्रेमी-प्रेमिका को भवनाथपुर बाजार से पकड़ कर लड़की को परिजन को सौंपा है। बाद में दोनों के परिवार वालों के जमा होने पर समझा-बुझाकर बॉण्ड लिखवाकर दोनों को अपने-अपने माता-पिता को सुपूर्द किया गया।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए प्रेमी युवक गढ़वा थाना क्षेत्र के बघवार निवासी रवींद्र कुमार ने बताया कि हम मेहनत मजदूरी करते हैं, हमारे दूर के रिश्तेदार विकास कुमार ने अपनी साली का मोबाइल नंबर देकर उससे बात करने के लिए बोला था, फिर हम उस नंबर पर फोन किये तो एक लड़की ने फोन उठाई, फिर हम दोनों के बीच बात होने लगी और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे, हालांकि उसने कहा कि हमने लड़की को देखा नहीं था, फिर लड़की ने शनिवार की दोपहर फोन करके हमको भवनाथपुर बाजार में बुलाकर कही की हम आपके साथ जाना चाहते हैं, फिर हम घर से बगैर किसी को बताये ही भवनाथपुर बाजार आये और लड़की से मुलाकात करके हम दोनों घर जाने के लिये टेंपू पर बैठे हुए थे कि इसी बीच पुलिस पकड़कर थाना ले आयी।
लड़का तथा उसके परिवार वाले लड़की से शादी करने के लिये राजी थे। पुलिस प्रशासन ने दोनों परिवार से पूछताछ के बाद दोनों को बॉण्ड लिखवाकर दोनों को परिवार को सुपूर्द कर दिया।