रमना : थाना क्षेत्र के हरादाग खुर्द में देशी शराब बनाने और बेचने के खिलाफ रमना पुलिस के छापेमारी अभियान से अवैध धंधेबाजो मे हड़कंप मच गई है। रविवार के अहले सुबह थाना प्रभारी रणबिजय सिंह और पुलिस जवानों ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने के आरोप में चालीस लीटर शराब जब्त करते हुए इस धंधे में संलिप्त अरुण कुमार साह को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया है। शनिवार को भी हरादाग चालीस लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
थाना प्रभारी रणबिजय कुमार सिंह
थाना प्रभारी रणबिजय कुमार सिंह ने कहा की थाना क्षेत्र में अवैध धंधे के रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन गंभीर है। क्षेत्र में इस प्रकार के अभियान लगातार चलते रहेंगे।