धुरकी : अंचलाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा ने धुरकी अंचल के सभी राजस्व गांव मे हल्का वार शिविर का आयोजन कर ऑनलाइन भुमि मे हुई त्रुटियों को सुधार करने के लिए तिथि घोषित कर सभी राजस्व कर्मचारी व उप निरीक्षक को पत्र प्रेषित किया है।
जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया की अपर समाहर्ता के निर्देश पर 6 अक्तूबर से लगातार 10 अक्तूबर तक भुमि से संबंधित आवेदन, उक्त शिविर मे रैयतों का आवेदन राजस्व कर्मचारी के द्वारा स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा की पुर्व मे ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत रजिस्टर टू व खतियान मे हुइ त्रुटियों के सुधार के लिए यह विशेष शिविर लगाया जा रहा है। इसके लिए सभी राजस्व कर्मचारी को वृहत पैमाने से अपने- अपने राजस्व गांव मे प्रचार प्रसार करने के लिए निर्देश भी दिया गया है।