whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26484095
Loading...


गढ़वा में मीट मांस का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी, मांस अवशेष से बीमारी का खतरा बढ़ा

location_on गढ़वा access_time 03-Oct-20, 11:27 PM visibility 666
Share



गढ़वा में मीट मांस का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी, मांस अवशेष से बीमारी का खतरा बढ़ा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहर में खुलेआम बड़ी संख्या में अवैध मीट की दुकानें चल रही हैं। नगर परिषद  के तमाम दावों की पोल खोलते हुए खुलेआम अवैध दुकानों से मीट बेचा जा रहा है। पर तमाम प्रशासनिक महकमा उससे बेखबर है। नगर परिषद के पदाधिकारी और खाद़ सुरक्षा पदाधिकारी को यह भी पता नहीं की किस विभाग मीट दुकान का लाईसेंस दिया जाता है। उक्त दोनों पदाधिकारियों के लापरवाही का आनंद जिले के अवैध मीट दुकानदार ले रहे हैं। जिला मुख्यालय में एक दर्जन से अधिक दुकानें सड़क के क़िनारे  खुले में बकरी और मुर्गो को बद्ध कर मीट की बिक्री करते हैं। उनके पास न तो परिषद की ओर किसी तरह का निर्देश मिला और न ही उनके पास लाइसेंस है और ना ही उनकी दुकानों को बंद कराया गया।
खुलेआम मीट बेचे जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय के मेन रोड, पुरानी बाजार, मझिआंव मोड़, रंका मोड, बाईपास रोड, पथ निर्माण विभाग कार्यालय के सामने, प्रखंड कार्यालय के पास, नवादा मोड़ पर खुलेआम मीट बेचा जा रहा है। उससे आस-पास के इलाके में संक्रमण फैलने का डर बना रहता है । इस संबंध में कमल किशोर सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी गढ़वा ने कहा कि जिले में मीट दुकान संचालित करने का लाईसेंस खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की ओर से जारी किया जाता है। जिले में अब तक कितने लाईसेंसधारी द्वारा मीट दुकान संचालित हो रहे हैं, उसकी जानकारी नहीं है। उसके संबंध में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी से ही पता चल सकता है।
जब इस संबंध में राजा कुमार, खाद्य सुरक्षा पदादिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि, मीट दुकान संचालन की जानकारी नगर परिषद को होगी। शहरी क्षेत्र में मीट दुकान की लाईसेंस नगर परिषद् की ओर से एनओसी जारी करने के बाद ही मिलता है। जिले में अब तक कितने मीट दुकान का लाईसेंस है उसकी जानकारी नहीं है। जल्द ही सिटी मैनेजर से समन्वय स्थापित कर अवैध मीट दुकान के खिलाफ छापेमारी की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play