कांडी : कांडी थाना के अन्तर्गत सुजीत कुमार सिंह, (उम्र 24 वर्ष) पिता कामेश्वर सिंह ने अपनी प्रेमिका चांदनी (उम्र-20 वर्ष) कुमारी, पिता अवधेश कुमार पासवान, से अपने घर से भाग कर बंशीधर नगर में शादी रचाई।
बताते चलें कि लड़के की पहले से शादी हो चुकी है और उसके बाद भी लड़के ने दूसरी शादी रचाई। आगे पूछे जाने पर लड़का - लड़की ने बताया कि हम एक दूसरे के साथ ही रहेंगे। लड़के के पहली पत्नि को भी कोई परेशानी नहीं है।
वहीं पे थाना प्रभारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी लड़की के पिता ने लड़की के घर से भागने के बाद सनहा दर्ज करवाए थे। लड़का - लड़की को बरामद होने पर अभी तक एफआईआर नहीं हुआ था।