रमना (गढ़वा) : स्थानीय ग्रामीणों ने रामविचार साव पर शिव मंदिर की भूमि का गलत तरीके से बासगीत पर्चा बनवाने का आरोप लगाते हुए सीओ को आवेदन देकर जांचोपरांत करवाई की मांग की है।
दिये गये आवेदन में ग्रामीणों ने लिखा है कि खाता नम्बर 343 पलौट 1749 रकबा 2 डिसमिल किस्म की भूमि पर शिव मंदिर अवस्थित है। लेकिन रामविचार साव की ओर से गलत तरीके से बासगीत पर्चा बनवाकर उक्त भूमि का उपयोग निजी लाभ के लिए किया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने जांचोपरांत बासगीत पर्चा निरस्त करने की मांग की है। ताकि उक्त स्थल पर सुरक्षित पूजा-पाठ किया जा सके।
आवेदन में छोटन कुमार, भानू कुमार, उपेंद्र कुमार, चन्दन कुमार, अनित कुमार, सतेंद्र सिंह, सुनील सिंह, महेंद्र प्रसाद, वृजबिहारी प्रसाद, सन्तोष प्रसाद सहित कई लोगों के हस्ताक्षर शामिल है।