बंशीधर नगर (गढ़वा) : एक दैनिक अखबार के स्थानीय प्रतिनिधि विनोद ठाकुर के छोटे भाई 45 वर्षीय संजय ठाकुर का निधन शनिवार को दोपहर में हो गया। जानकारी के अनुसार संजय पिछले 3 वर्षों से कैंसर से पीड़ित था। उसका इलाज राजस्थान से चल रहा था। दाह संस्कार गांव में ही लौंगा नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े भाई नंदकिशोर ठाकुर ने दिया। मौत के बाद स्वजनों का रोते-रोते बुरा है। संजय के निधन की सूचना मिलते ही अंतिम दर्शन व शव पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों का तांता लग गया।
शोक व्यक्त करने वालों में मुखिया संगीता श्रीवास्तव, झामुमो नेता निर्मल पासवान, देवेंद्र प्रसाद चौबे, राकेश प्रसाद, सीताराम पासवान, गणेश ठाकुर, पत्रकार दिनेश पांडेय, रजनीश, उज्जवल विश्वकर्मा, रविरंजन पांडेय, आशीष अग्रवाल, राशीद, जयप्रकाश सहित कई लोगों का नाम शामिल है।