बंशीधर नगर (गढ़वा) : शहर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय धोबी महासंघ की बैठक शनिवार को हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी की गठन, महासंघ की मजबूती व धोबी समाज के विकास को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोविंद रजक ने किया।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा, प्रदेश सचिव देवाशीष राजन, युवा प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार रजक, पलामू जिला अध्यक्ष राजू रजक, कोषाध्यक्ष धर्मवीर रजक, युवा पलामू जिला अध्यक्ष नीरज रजक, अकलू बैठा, बसंत रजक, दानी बैठा, अवनीश रजक सहित रजक परिवार के कई लोग उपस्थित थे।