whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218968
Loading...


भवनाथपुर के मकरी में विशेष ग्राम सभा संपन्न

location_on भवनाथपुर access_time 03-Oct-20, 06:25 PM visibility 671
Share



भवनाथपुर के मकरी में विशेष ग्राम सभा संपन्न


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर (गढ़वा) : प्रखंड के मकरी पंचायत सचिवालय में विशेष ग्रामसभा का आयोजन शुक्रवार को बीडीओ रवींद्र कुमार की उपस्थिति में आयोजन हुआ। जिसमें ब्लॉक स्तर के सभी विभाग के अधिकारी तथा कर्मी मौजूद थे। ग्रामसभा में 2021-22 में क्रियान्वयन कराये जाने वाले योजना को सूचीबद्ध किया गया। जिसमें मिट्टी मोरम सड़क, पुलिया, पीसीसी, नाली पक्कीकरण, जलमीनार, सोख्ता आदि शामिल है। उपस्थित ग्रामीणों को बीडीओ रवींद्र कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि उक्त ग्रामसभा का उद्देश्य है कि गांव की ऐसी महत्वकांक्षी योजना को सूचीबद्ध करावें,जिससे पूरे गांव को लाभ मिल सके। उन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर योजना की ग्रामसभा के पटल पर लाने की अपील की, ताकि गांव के विकास में महता रखे।
उन्होंने कहा कि आपके गांव और टोला में बाल विकास परियोजना से कई कार्यक्रम चलाये जा रहें हैं, आपको जागरूक होकर उसका समुचित लाभ लेना चाहिए। उसके तहत आपके यहां आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होती है,जिसमें बच्चे और गर्भवती माताओं को फ्री पोषाहार के कई तरह की जानकारियां देने के साथ-साथ टीकाकरण की व्यवस्था होती है। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों के लिए फ्री स्कूलिंग व्यवस्था है, जो काफी कारगर है। उन्होंने सभी से अपने-अपने छोटे-छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजने की अपील करते हुए कहा कि आपके समुचित विकास के लिए 33 विभाग से कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलायी जा रही है, जिसका आप लाभ लें। वहीं मुखिया अब्दुल्लाह अंसारी ने पंचायत के लोगों से कहा कि वार्ड स्तर पर सूची बनाने के लिए पंचायत कर्मियों को भेजा जाएगा।
मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ दिनेश कुमार सिंह, मुखिया अब्दुल्लाह अंसारी, प्रभारी बीपीओ वीरेंद्र प्रसाद यादव, ब्लॉक कॉर्डिनेटर अशोक कुमार, पवन तिवारी, पर्यवेक्षिका सुचिंता देवी, आलोक कुमार, रामसागर चौरसिया, पंचायत सेवक राजेन्द्र राम, बगही और निमियां टोला की सेविका अनिता देवी सहित सभी विभाग के अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play