whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27219934
Loading...


पुलिस अधीक्षक ने बुद्धिजीवियों व आम लोगों से से ली राय

location_on गढ़वा access_time 02-Oct-20, 07:00 PM visibility 671
Share



पुलिस अधीक्षक ने बुद्धिजीवियों व आम लोगों से से ली राय


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस राव खोत्रे ने अनोखी पहल करते हुए आज गढ़वा थाना परिसर में गढ़वा शहर के तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक किया तथा विभिन्न लोगों का सुझाव लिया तथा पुलिस और जनता के बीच समन्वय हो, इस पर वे काम करने का भरोसा दिलाये। इस दौरान शहर के विभिन्न लोगों ने भी अपना वक्तव्य रखा है, जिसमें झामुमो के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम ने एसपी से मांग किया कि टेंपो चालक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का शोषण कर रहे हैं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है ओवरलोड सवारी ले रहे हैं, बैठा रहे हैं फिर भी सवारी से दोगुना किराया वसूल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कम किराया कराने की अपील की इस मौके पर धीरज दुबे ने अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि गोपीनाथ सिंह महिला कॉलेज, हेलीपैड, दानरो नदी स्थित छठ घाट रामा साहू स्कूल का मैदान, गर्ल हाई स्कूल का मैदान सहित अन्य जगहों पर पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि इन जगहों पर असामाजिक तत्वों द्वारा बेवजह जमावड़ा लगाया जाता है तथा मादक पदार्थ का सेवन किया जाता है। इस दौरान ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष अद्यानंद पांडेय ने भी सदर अस्पताल के पास पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की। जबकि कोचिंग संचालक अमित कश्यप ने एसपी से आग्रह करते हुए कहा कि चिनिया रोड में मनचले बेवजह छात्राओं को परेशान करते हैं उन्होंने कहा कि कोचिंग और ट्यूशन संचालन का समय सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक तथा शाम 3:00 बजे से 7:00 बजे तक रहता है। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि इतने समय तक उस रोड में पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर समाजसेवी विजय केसरी ने कहा कि गढ़वा पुलिस प्रशासन और बुद्धिजीवी बैठक के अलावा भी शहर में जागरुकता रैली निकाले तो और पुलिस सिविल ड्रेस में पेट्रोलिंग करे।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर के सभी दुकानदार अपनी दुकान के सामने पार्किंग का निशान चिन्हित करें। मुरली प्रसाद गुप्ता ने अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि दुकानदार ही खुद रोड को जाम किए हुए हैं। दुकान का बोर्ड रोड पर लगा देते हैं अगर दुकानदार ही जागरूक हो जाएं तो जाम की समस्या से निजात मिलेगी। गढ़वा पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों का बारी-बारी से वक्तव्य सुना तथा कार्रवाई का भरोसा दिया उन्होंने कहा कि आज यह शुरुआत है जो लोग अपना वक्तव्य रखे हैं पुलिस काम करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच समन्वय हो, इससे भय का माहौल खत्म होगा। इस मौके पर गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी, थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, डॉक्टर यासीन अंसारी, कंचन साहू, कल्याणपुर मुखिया विनोद चंद्रवंशी, मध्य मुखिया बिंदु देवी, महुलिया मुखिया परमेश्वर राम, छतरपुर मुखिया मुजीबुर रहमान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play