whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221743
Loading...


मारपीट के दो अलग-अलग मामले में 3 लोग हुए घायल

location_on भवनाथपुर access_time 02-Oct-20, 06:46 PM visibility 687
Share



मारपीट के दो अलग-अलग मामले में 3 लोग हुए घायल


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर (गढ़वा) : दो अलग-अलग जगह हुई मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल। पहली घटना झगराखांड़ के भंवरिया टोला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की हुई घटना में दोनों तरफ से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में भंवरिया टोला के ट्रैक्टर मालिक सोनाकिशोर यादव तथा माईधिया के ललन प्रसाद यादव का नाम शामिल है। बतातें चलें कि भंवरिया टोला में कमला देवी की जमीन भाड़े पर जोतने के लिये सोना किशोर यादव का ट्रैक्टर गया हुआ था, इसी बीच उस जगह पर सोनाकिशोर जैसे ही आये वैसे ही ललन प्रसाद यादव आ धमके और अपनी जमीन बताकर उनसे उलझ पड़े और दोनों तरफ से मारपीट की घटना घटी, जिसमें दोनों घायल हो गये। जबकि दूसरी घटना केतार थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में शुक्रवार की सुबह में पारिवारिक विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट की घटना में राजीव कुमार विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलावस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिये भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास के द्वारा इलाज किया जा रहा है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मुन्ना विश्वकर्मा ने अपने सहोदर भाई राजीव कु विश्वकर्मा के साथ मारपीट की।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play