भवनाथपुर : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को भवनाथपुर थाना परिसर में पंडरिया पँचायत के धनी मंडरा के ग्रामीणों के दोनों पक्षों की बैठक थाना प्रभारी सी बी प्रसाद सिंह, अंचल सीआई मुंशी राम और कर्मचारी मानस कुमार की उपस्थिति में हुई। जिसमें धनीमंडरा में जेसीबी से सड़क काटे जाने के मामले में दोनों पक्षों की बारी-बारी से बातों को सुनने के बाद अधिकारियों और ग्रामीणों ने गांव के सरकारी सड़क को दस दिनों के भीतर सरकारी अमीन के जरिये मापी कराकर निकालने की सहमति दी। इसके अलावे काटे गए सड़क पर एक साल तक जैसे सभी लोगों का आना-जाना होता है, उसमें कोई भी रुकावट नहीं करने के निर्णय पर भी दोनों पक्षों के लोगों ने सहमति जताया है।
इस बैठक में अनिल चौबे, अरुण कुमार दुबे,शशि दुबे, सुनील पासवान, उमेश बियार, शिवपारस कुमार आदि उपस्थित थे।