whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264890
Loading...


महात्मा गांधी स्वच्छता के आईकाॅन हैं: प्राचार्य

location_on गढ़वा access_time 02-Oct-20, 05:34 PM visibility 664
Share



महात्मा गांधी स्वच्छता के आईकाॅन हैं: प्राचार्य
माल्यापर्ण करते प्राचार्य व अन्य


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



एसपीडी काॅलेज में महात्मा गांधी की जयन्ती पर कई कार्यक्रम आयोजित गढ़वा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज में शुक्रवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत प्लाॅग रन, स्वच्छता अभियान तथा भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस मौके पर सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन से हमें सीख लेने की आवश्यकता है। अहिंसा परमो धर्म, स्वच्छता तथा सत्य के प्रति आग्रह जैसे महान विचार को आत्मसात कर हम अपने जीवन को सफल कर सकते हैं।
उन्होने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता के आईकाॅन हैं। पुरी दुनिया आज महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात कर रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. केके सिन्हा ने कहा कि कोरोना काल में हमारे स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर समाज सेवा में भाग लिया। इसी के मददेनजर फिट इंडिया मूवमेंट 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक आयोजित था जिसके तहत आज महाविद्यालय में महात्मा गांधी की जयन्ती के साथ-साथ प्लाॅग रन, सफाई अभियान तथा भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में पुरस्कार के साथ सफल अभ्यर्थी एनएसएस तथा एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्लाॅग रन में शशि शेखर चौबे को प्रथम, सत्यम चौबे को द्वितीय, सरवर अंसारी को तृतीय तथा लालबहादुर रवि को सात्वाना पुरस्कार दिया गया।
इसके अतिरिक्त एक सौ मीटर की दौड़ में अभिषेक दीक्षित को प्रथम, लालबहादुर रवि को द्वितीय, सत्यम चौबे को तृतीय तथा शशि शेखर चौबे को सात्वाना पुरस्कार दिया गया। भाषण प्रतियोगिता में अभिषेक दीक्षित को प्रथम, दया शंकर मेहता को द्वितीय तथा ए. कुमार को तृतीय तथा शुभम कुमार एवं सुगंध कुमार को सान्तावना पुरस्कार दिया गया। वहीं देशभक्ति गीत की प्रस्तुति के लिए शिवम दीक्षित को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रो. निकलेश चौबे, प्रो. अखिलेश पाठक, प्रो. उमेश सहाय, प्रो. सत्यदेव पाण्डेय, प्रो. धीरज मिश्रा, प्रो. सत्यदेव कुमार, अखिलेश तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, मनोहर राम, चन्दकान्त सिंह आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play