whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27261831
Loading...


एसपी के खिलाफ पुलिस ऑफिसर एसोसिएशन गंभीर, जांच में दोषी पाए गए एसपी

location_on गढ़वा access_time 01-Oct-20, 06:02 PM visibility 672
Share



एसपी के खिलाफ पुलिस ऑफिसर एसोसिएशन गंभीर, जांच में दोषी पाए गए एसपी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पिछले कुछ दिनों से जिले के कनीय पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस राव खोटरे के बीच चल रहा विवाद काफी तूल पकड़ लिया है। क्योंकि इस मामले में पुलिस ऑफिसर एसोसिएशन की केंद्रीय जांच टीम ने पूरे मामले का जब जांच किया तो जांच में एसपी दोषी पाए गए हैं। पुलिस ऑफिसर एसोसिएशन इस मामले को केंद्रीय नेतृत्व के पास ले जाएगा तथा पूरे मामले पर अग्रेतर कार्रवाई किया जाएगा। जांच करने गढ़वा पहुंचे पुलिस ऑफिसर ऑफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि गढ़वा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस राव खोटरे जिला में रहने के लायक नहीं है। गढ़वा जिले में एसपी और कनीय पुलिस पदाधिकारियों के बीच के विवाद का रुख अब जिला से निकल कर राज्य में पहुंच गया है।
पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय जांच टीम ने इस प्रकरण में एसपी श्रीकांत एस खोटरे को दोषी ठहराया। जबकि अपने एसोसिएशन के लोगों को सौ प्रतिशत सही। जांच टीम के सदस्यों ने कहा कि अब इस विवाद पर आगे का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगी। गौरतलब है कि पुलिस एसोसिएशन की गढ़वा जिला इकाई के पदाधिकारियों ने एसपी श्रीकांत एस राव खोटरे पर कनीय पुलिस पदाधिकारियों का शोषण करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पत्र के माध्यम से अपने केंद्रीय नेतृत्व को इसकी जानकारी दी थी। उनके खिलाफ कई तरह के आरोप भी लगाए थे। जबकि दूसरी और एसपी ने एसोसिएशन के आरोप को प्रमाणहीन बताया था। इसके साथ ही कहा था कि दोषी पाए गए एसोसिएशन से जुड़े कुछ पुलिस पदाधिकारी कार्रवाई से तिलमिला गए हैं और भ्रामक आरोप लगाकर वरीय पदाधिकारी की छवि धूमिल करने का नियम विरुद्ध कार्य कर रहे हैं।
इस प्रकरण की जांच के लिए पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय इकाई ने चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था। जांच टीम में शमिल एसोसिएशन के वरीय केंद्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष अरविंद यादव, प्रथम संगठन सचिव मो आफताब आलम, रांची प्रक्षेत्र के मंत्री धर्मेंद्र कुमार सिंह को शामिल किया गया। जांच टीम ने गढ़वा आकर एसोसिएशन के लोगों का बयान रिकॉर्ड किया। उसके बाद एसपी से मिलकर उनका पक्ष जाना। जांच पूर्ण होने के बाद जांच टीम के चेयरमैन अखिलेश्वर पांडेय ने कहा कि इस प्रकरण में गढ़वा एसोसिएशन के लोगों का एसपी के खिलाफ लगाए गए सारे आरोप सत्य पाए गए। एसपी की ओर से की गई कार्रवाई गलत। इस मामले में जांच टीम पॉलिसी को दोषी मानती हैं।
उन्होंने कहा की श्रीकांत एस खोटरे एसपी के रूप में जिले में रहने लायक नहीं हैं। जांच रिपोर्ट केन्द्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी। अब इस सम्बन्ध में आगे का फैसला वही करेगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play