whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27260575
Loading...


विद्युत विभाग द्वारा विपत्र बकाया के आलोक में लाइन काटे जाने से आक्रोश

location_on गढ़वा access_time 01-Oct-20, 05:20 PM visibility 664
Share



विद्युत विभाग द्वारा विपत्र बकाया के आलोक में लाइन काटे जाने से आक्रोश


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कोरोना माहामारी से ग्रामीण जनता त्रस्त है। ना ही उन लोगों के पास कोई रोजगार है ना ही विकल्प। वे किसी प्रकार अपनी जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग के जेई कमल कुमार ग्रामीणों के बिजली काटने का निर्देश देकर मिस्त्री को गांव-गांव भेज रहे हैं। बिजली मिस्त्री अपने पदाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए लाईन काटने का मजबूर हैं, लेकिन मिस्त्री को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ रहा है। बिजली विभाग के इस रवैये से ग्रामीणों में काफी आक्रोश एवं भय देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के द्वारा पिछले कई महीनों से बिल नहीं भेजा जा रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों को यह पता नहीं चल पा रहा है कि बिल कितनी है।
साथ ही कोविड माहामारी के कारण ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति भी काफी दयनीय है। ग्रामीणों ने जेई से बिल नहीं आने के बारे में मौखिक रूप से शिकायत किया तो जेई कमल कुमार कहते हैं कि आप लोगों की यह जबाबदेही नहीं बनती है कि अपने बिल के बारे में पता करें। मतलब साफ है कि विभाग अपनी नाकामी को छुपाने के लिए ग्रामीणों पर थोप रही है। ग्रामीणों ने बिल जमा करने के लिए जेई से एक सप्ताह का मोहलत मांगा तो जेई कहते हैं कि पहले लाईन काटा जाएगा जब आप बिल चुका देंगे तो लाईन जोड़ दिया जाएगा। ग्रामीणों के पास यह मजबूरी है कि खेती बारी का समय होने के कारण एक सप्ताह में उनका खेती चौपट हो जाएगी। जिससे उनके परिवार के सामने भुखमरी की नौबत आ जाएगी।
एक तरफ सरकार लोगों को राशन एवं रोजगार मुहैया कराने की प्रयास कर रही है, तो दूसरी तरफ बिजली विभाग के पदाधिकारी लोगों को परेशान कर रहे हैं। इसमें भोली भाली ग्रामीण जनता आखिर करे तो क्या करे। इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ रामाशीष प्रजापति से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग ससमय बिल जमा करें। ताकि निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध कराया जा सके।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play