श्री बंशीधर नगर : अनुमंडल क्षेत्र में पिछले 24 घंटो के दौरान मारपीट व सड़क दुर्घटनाओं 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि इस दौरान दो महिलाओं ने कीटनाशक खा कर आत्महत्या का प्रयास किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में हुए मारपीट में नगर उंटारी थाना क्षेत्र के गरबाँध ग्राम के उमेश भुइया, प्रभात भुइया, रमेश ठाकुर, बिलासपुर ग्राम के धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, कुशदण्ड ग्राम के मुन्नू अंसारी, सलसलादि ग्राम के प्रेमचंद तथा विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नंन्दू राम घायल हो गए।
सड़क दुर्घटना में कोल्हुआ ग्राम के नंदलाल कुमार व रिंकी देवी, काला-केजरू के टुन्नू बैठा, अल्कर ग्राम के छोटू घासी व लालमुनि घासी घायल हो गए।
कुशदण्ड ग्राम की सुनीता देवी तथा आरती कुमारी ने कीटनाशक खा कर आत्महत्या का प्रयास किया। सभी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया।