whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270311
Loading...


सड़क दुर्घटना व रहस्यमय जंतु के काटने से एक-एक लोगों की हुई मौत

location_on कांडी access_time 15-Jun-20, 10:58 PM visibility 659
Share



						सड़क दुर्घटना व रहस्यमय जंतु के काटने से एक-एक लोगों की हुई मौत
मृत युवक एवं रोते बिलखते परिजन


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के 2 गांव में अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।पहली घटना में नवडीहवा टोला निवासी अरुण सिंह के 15 वर्षीय पुत्र सूरजभान सिंह के सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त युवक रात्रि 7:30 बजे मोटरसाइकिल से मझिआंव से अपने घर वापस आ रहा था। कशनप - खरसोता मुख्य सड़क स्थित कान्हा ढो़ंढा़,विश्वकर्मा टोला के समीप रकसही से तेज गति से आ रही जीप के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई। गंभीर रूप से जख्मी युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से रेफरल अस्पताल मझिआंव ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ही युवक की मृत्यु हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार एक और सहयात्री को भी गंभीर चोट आई है, लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
मृतक का अंतिम संस्कार कोयल नदी में सोमवार को कर दिया गया। मृतक के पिता की भी मृत्यु 2019 में ही सांप काटने से हुई थी। परिवार पर आए इस दोहरे संकट से मृतक के माता गंभीर सदमे में हैं। दूसरी घटना के अनुसार अधौरा गांव निवासी कन्हाई राम के 39 वर्षीय पुत्र चंद्रमा राम की मृत्यु जहरीला जंतु के काटने से हो गई। मृतक रविवार को ही अपने भगिनी के विवाह में शामिल होने अपनी बहन के घर मझिआंव थाना के बिच्छी गांव गया था। रात्रि में छत पर सोने के दौरान उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। आनन-फानन में उसे मझगांव अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गढ़वा अस्पताल के डॉक्टरों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
यद्यपि मृतक के परिजन उसके जीवित होने की उम्मीद और अंधविश्वास मे पडे़ हुए हैं तथा विभिन्न जगहों पर झाड़-फूंक के लिए दौड़ लगा रहे हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play