भवनाथपुर: भवनाथपुर केतार थाना में कार्यरत एक महिला कांस्टेबल चंचल कुमारी ने सोमवार को गलती से खांसी के दवा के बोटल में रखी फिनायल पी लिया जिससे उनकी हालत गम्भीर हो गई। उनके सहकर्मियों के द्वारा भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के कराने के बाद उन्हे गढ़वा रेफर कर दिया गया है। 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा उन्हे सदर अस्पताल ला कर ईलाज किया जा रहा है। घटना के बारे में चंचल ने बताया कि वह खांसी की सिरफ तीन चार दिन से पी रही थी। आज सुबह दवा का बोतल खोलकर एक ढक्कन पीते ही पता चला कि उसमें फिनायल रखी हुई है। पीते ही उन्हें तुरन्त उल्टी होने लगी। जानकारी मिलते ही सहकर्मियों ने भवनाथपुर इलाज के लिए भर्ती कराया।
फिलहाल उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है ।