whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27242667
Loading...


श्री बंशीधर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में पेयजल से जुड़ी योजना पर हुई चर्चा

location_on बंशीधर नगर access_time 29-Sep-20, 08:45 PM visibility 672
Share



श्री बंशीधर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में पेयजल से जुड़ी योजना पर हुई चर्चा


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर (गढ़वा) : नगर पंचायत बंशीधर नगर के बोर्ड की बैठक नगर पंचायत के सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन तथा मास्क का प्रयोग संबंधित प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। अध्यक्ष विजय लक्ष्मी देवी ने बैठक के दौरान बोर्ड द्वारा पारित विकास  कार्यों में तेजी लाने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार को दिया। बैठक में नगर विकास विभाग के निर्देश पर सभी वार्ड पार्षदों को संबंधित वार्डों में चापाकल स्थापित कराने हेतु 33 स्थलों का चयन कर प्रस्ताव कार्यालय में जमा करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी ने दिया।
बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में कूलर युक्त जल मीनार के लिए एक का स्थान चयन कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान वार्ड पार्षदों ने नगर पंचायत के सभी वार्डों में नाली व पटिया निर्माण कराने की मांग की। सर्वसम्मति से नाली व पाटिया निर्माण के लिए पारित कर अभिलेख तैयार करने का निर्देश कनीय अभियंता को दिया गया। बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी को शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सभी तालाबों का बंदोबस्ती कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान कुछ वार्ड पार्षदों द्वारा शहर की सफाई अच्छे तरीके से कराने की बात कहा। कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने सफाई सुपरवाइजर आशीष कुमार को रोस्टर बनाकर शहर की सफाई कराने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने होल्डिंग टैक्स में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य सड़क पर अवस्थित सभी दुकानों का मापी करने की जिम्मेवारी सिटी मैनेजर तथा कनीय अभियंता को दिया। वार्ड पार्षद राजेश कुमार ने  शहरी क्षेत्र मैं पेंशन स्वीकृति तथा राशन कार्ड के लिए कैंप लगाने का मामला उठाया। कार्यपालक पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर कैंप लगाने की बात कही। बैठक में कार्यपालक अभियंता आफताब आलम, उपाध्यक्ष लता देवी, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, सीडीपीओ रीना साहू, सिटी मैनेजर रवि कुमार, कनीय अभियंता कौशल कुमार ,उदय कुमार, राजीव कुमार, लेखा प्रबंधक अमित कुमार, वार्ड पार्षद नसरुल्लाह खान, शकील अहमद, मीरा देवी, चंद्रावती देवी, शंभू राम, अनिल गुप्ता, चंचला देवी, सुनीता देवी, नीरज कुमार ,रंजन कुमार छोटू, कामेश राम सहित नगर पंचायत के पीएमसी तथा कर्मी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play