whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27246368
Loading...


मंत्री द्वारा 36 भूमिहीनों को दिया गया भूमि का पट्टा

location_on गढ़वा access_time 29-Sep-20, 06:43 PM visibility 671
Share



मंत्री द्वारा 36 भूमिहीनों को दिया गया भूमि का पट्टा


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के द्वारा गढ़वा जिले के 36 भूमिहीन और निर्धन परिवारों के बीच पुनर्वास योजना के तहत भूमि का पट्टा दिया गया। जिसमें कुल रकबा 1 एकड़ 12 डिसमिल है। भूमि पट्टा देने के क्रम में 32 परिवारों को 3-3 डिसमिल भूमि पट्टा दिया गया है। जिसमें कल्याणपुर के 8 परिवार, लगमा के 16 परिवार तथा जरगढ़ के 8 परिवार शामिल है। वहीं खजुरी के 4 परिवारों को 4-4 डिसमिल भूमि दी गई। विदित हो कि यह भूमि का पट्टा जिले के मुसहर और घासी परिवारों सरकार द्वारा दिया गया। उक्त अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि ये सभी परिवार भूमिहीन और निर्धन है तथा घुमंतूओ की तरह जीवन बिता रहे थे। जिला बनने के बाद से लेकर अब तक यह इसी प्रकार से जीवन जी रहे हैं ऐसे में सरकार ने इनकी सुध लेते हुए इन्हें भूमि पट्टा देने का का निर्णय लिया।
अब इन्हें उक्त भूमि पर सरकारी योजना का लाभ देते हुए आवास मुहैया कराया जाएगा तथा अन्य सरकारी सुविधाएं यथा राशन, पेंशन, बीमा, स्वास्थ्य, मनरेगा योजना के तहत उनकी सामर्थ्य के अनुरूप रोजगार आदि का लाभ भी इन्हें दिया जाएगा ताकि यह एक अच्छा जीवन व्यतीत कर सकें और इनकी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य उज्ज्वल हो। जबकि उक्त कार्यक्रम में कोरोना काल में जिले में बेहतर ढंग से अपने कार्यों का निर्वहन करने वाले 8 कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर माननीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना की गई। जिन्हे कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया उसने गढ़वा अंचल कार्यालय के संतोष कुमार शुक्ला- नव प्रोन्नत अंचल अधीक्षक, रघुबीर कौशिक- सहायक, नरेंद्र कुमार व निशा सिन्हा- राजस्व उप निरीक्षक, बबलू कुमार- कम्प्यूटर ऑपरेटर, कृष्णा मिस्त्री व कमिक लकड़ा- अंच श्रील आमीन तथा अमित कुमार- नाजिर गढ़वा अनुमंडल शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play