नूतन टीवी विशेष
मझिआंव : मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में बरसात का मौसम नजदीक आने के बावजूद 1054 प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना लाभुकों को राशि नहीं मिलने के कारण अधूरी पड़ी हुई है लिहाजा बरसात से पूर्व आवास का निर्माण नहीं होने से लाभुकों के सामने संकट है कि वे बरसात के समय में बेघर कैसे गुजारा करेंगे।
जहां तक नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में अर्ध निर्मित पीएम आवास निर्माण कराए जाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी का प्रश्न है। दावे तो किए जा रहे हैं कि जल्दी ही लाभुकों को राशि आवास निर्माण मद में उपलब्ध करा दी जाएगी , मगर लाख टके की सवाल है कि का वर्षा जब कृषि सुखाने, जब बरसात सिर पर आ गया है तो निर्माण की राशि भुगतान में शीघ्रता नहीं बरता गया तो निर्माण कार्य कैसे पूरा होंगे?
जबकि नगर विकास विभाग सह आवास विभाग से राशि आवंटित कर दी गई है।
पीएम आवास लाभुकों ने बताया कि बरसात का मौसम आ चुका है। अगर हम सबों को प्राथमिकता के आधार पर पीएम आवास की राशि खाते में हस्तांतरित नहीं की गई तो, हम लोग सभी परिवार बेघर रहेंगे।
इधर विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कूल 2771 पीएम आवास का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 1054 पीएम आवास निर्माणाधीन है। जिसमें फाउंडेशन निर्माण 584. प्लींथ 323. लिंटर 315. रूफ लेबल 148. फिन्सींग स्टेज 100 एवं 330 जरूरतमंदों को पीएम आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रपत्र का अभाव के कारण विचाराधीन पड़ा हुआ है।
ज्ञात हो कि अधिकांश पीएम आवास का लाभार्थी ऐसे हैं जो तीसरी किस्त की राशि के अभाव में अपने पीएम आवास का ढलाई नहीं करा पा रहे हैं।
समय रहते राशि नहीं उपलब्ध कराई जाती है तो पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी गरीब परिवार अपने बाल बच्चों के साथ त्रिपाल के सहारे बरसात काटने को विवश हो जाएंगे। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर जरूरतमंद पीएम आवास के लाभार्थियों को राशि उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
इधर इस संबंध में सिटी लेबर टेक्नीशियन सेल के प्रबंधक गुरदयाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर तीसरी किस्त की राशि उपलब्ध कराना अनिवार्य है। ताकि लाभार्थी अपने पीएम आवास का ढलाई कर सके। उन्होंने कहा कि 1 सप्ताह के अंदर लाभार्थियों के खाते में राशि हस्तांतरण किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। इधर कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन डांग ने बताया कि अभी दो-तीन दिन सत्यापन करने में लगेगा इसके पश्चात राशि खाते में हस्तांतरित करवाया जाएगा ।