whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28163416 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

विवेकानंद युवा मंडल गठित पवन बने अध्यक्ष

location_on बंशीधर नगर access_time 29-Sep-20, 06:06 PM visibility 711
Share



विवेकानंद युवा मंडल गठित पवन बने अध्यक्ष


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र, गढ़वा के तत्वाधान में नगर ऊटारी प्रखंड के जंगीपुर ग्राम मे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे के नेतृत्व मे युवाओ के साथ बैठक कर स्वामी विवेकानंद युवा मंडल का गठन किया गया। इस युवा मंडल के लिए सर्वसम्मति से पवन कुमार गोस्वामी को अध्यक्ष, ऋषभ कुमार, को सचिव, इल्लताफ हसन को को उपाध्यक्ष, अभिषेक गोस्वामी को महा सचिव, सुमित कुमार गोस्वामी को कोषाध्यक्ष, सत्यम विश्वास को सह कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार, सुरज कुमार, निरज कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर केन्द्र के स्वयंसेवक ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवाओं विशेषकर ग्रामीण युवाओं के विकास में अहम भूमिका निभाता है।
Advertisement
इसका उद्देश्य मुख्य रूप से दो हैं - पहला ग्रामीण युवाओं (महिला, पुरूष दोनों) का सर्वांगींण विकास तथा दूसरा राष्ट्रीय विकास की मुख्य धारा में युवाओं को शामिल करना। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए नेहरू युवा केन्द्र द्वारा गांवों में युवाओं का युवा मंडल बनाया जाता है। फिर इन्हीं युवा मण्डलों को आधार बनाकर युवाओं के नेतृत्व विकास एवं कौशल विकास के कार्यक्रम संचालित किये जाते हैं। युवाओं को खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सहयोग दिया जाता है। साथ ही इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाता है। जो युवा कार्यकर्ता या युवा मण्डल जिले में सर्वश्रेष्ठ कार्य करते हैं उन्हें प्रतिवर्ष पुरस्कृत भी किया जाता है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए जहां एक ओर प्रशिक्षण की व्यवस्था है वहीं दूसरी ओर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाता है। इसी के साथ विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है। इस अवसर पर नव निर्मित युवा मंडल के सदस्य रोहित कुमार, अभय गोस्वामी, सुधीर कुमार, विशाल गोस्वामी, रंजीत कुमार सहित अन्य ग्रामीण युवा उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play