whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27238805
Loading...


हाल सर्वे को रद्द करने की मांग को ले भाकपा माले का अंचल कार्यालय रंका पर प्रदर्शन 15 को

location_on भंडरिया access_time 29-Sep-20, 05:58 PM visibility 687
Share



हाल सर्वे को रद्द करने की मांग को ले भाकपा माले का अंचल कार्यालय रंका पर प्रदर्शन 15 को
प्रदर्शन को लेकर बैठक करते माले नेता


भंडरिया check_circle
संवाददाता



भंडरिया : भाकपा माले प्रखंड कमेटी रंका द्वारा आगामी 15 अक्टूबर को रंका अंचल कार्यालय प्रांगण में हाल सर्वे के रद्द करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की घोषणा किया है। इसकी जानकारी देते हुए भाकपा माले के नेता अख्तर अंसारी ने कहा कि धरना प्रदर्शन को लेकर गाँव गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी काला कानून लागू किया है जिसे वापस लेना होगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी छात्रों की छात्रवृत्ति में कटौती की गई है जो गलत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना महामारी के नाम पर लूट रही है इसे रोकने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व भाजपा सरकार गढ़वा जिला के गढ़वा अनुमंडल के रजिस्टर टू और नगर उंटारी अनुमंडल की ओनलाइन रजिस्टर टु का 95% खाता गलत ऑनलाइन किया गया है, जिससे यहां के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव के समय किए गए वादे पूरा करें। सरकार गठन के 9 माह बीत गए परंतु स्थानीय नीति नहीं बन सकी । रसोईया का मानदेय 12 माह से बकाया है। गांव में भुखमरी की नौबत आ गई है। उन सभी समस्याओं को लेकर उनकी पार्टी धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। धरना कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों के लोग जमा होंगे। मौके पर अख्तर अंसारी, इसराइल अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play