- सोन नदी से धड़ल्ले से चल रहा था बालू के अवैध कारोबार
केतार : झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के अधिन संचालित पाचाडुमर बालू घाट पर एसपी खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव ने रविवार की रात करीब दो बजे अचानक छापेमारी की। इस दौरान सोन नदी से पाचाडुमार बालू घाट पर अवैध बालू उठाव कर रहे डेढ़ दर्जन से अधिक गाड़ियों को जब्त किया गया। जिसमें छह पोकलेन, आठ हाईवा तथा छह टीपर गाड़ी शामिल है। पुलिस ने मौके से उक्त वाहनों के 11 चालक व एक मुंशी को मौके से गिरफ्तार करने में सफल रही। शेष वाहनों के चालक रात के अंधेरा का लाभ उठा वहां से भागने में सफल रहे। पुलिस ने जब्त किये गये बालू लोड टीपर और हाईवा को थाना ले आई है। जबकि पोकलेन को कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाल कर उसे बालू घाट लाया गया।
पोकलेन को पुलिस की निगरानी में घाट पर ही रखा गया है। उक्त छापेमारी तथा वाहनों की जब्ती की सूचना पर जिला खनन पदाधिकारी योगेंद्र बड़ाईक तथा परियोजना पदाधिकारी अशोक कुमार मौके पर पहुंच कर सोन नदी घाट का निरीक्षण किया। साथ ही बरामद वाहनों तथा इसके चालक व मालिक के विरुद्ध कार्रवाई में जुट गए हैं।
छापेमारी में गढ़वा के एसडीपीओ बहामन टूटी, गढ़वा मुख्यालय के डीएसपी दिलीप खलखो, केतार बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, पुलिस निरीक्षक रामजी महतो, थाना प्रभारी जयनाथ उरांव, भवनाथपुर थाना प्रभारी सीबी सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी जवान उपस्थित थे।