whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218268
Loading...


ग्रामीणों ने रोजगार सेवक एवं पंचायत के स्वयंसेवक पर लगाया अवैध उगाही का आरोप

location_on तरहसी (पलामू) access_time 27-Sep-20, 06:31 PM visibility 674
Share



ग्रामीणों ने रोजगार सेवक एवं पंचायत के स्वयंसेवक पर लगाया अवैध उगाही का आरोप


जलेश शर्मा check_circle
संवाददाता



तरहसी (पलामू) : तरहसी प्रखंड के मंझौली पंचायत में प्रधान मंत्री आवास योजना, पशु शेड एवम बकरी शेड स्वीकृत करने एवम मजदूरी भुगतान में रोजगार सेवक एवम पंचायत के स्वयंसेवक द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध पैसे की उगाही किया जा रहा है। नहीं देने पर भुगतान राशि रोक दिया जा रहा है। यह आरोप मंझौली पंचायत के दर्जनों ग्रमीणों ने लगाया है। आरोप की पुष्टि पंचायत के पूर्व मुखिया वर्तमान में मुखिया पति गिरिवर सिंह ने भी करते हुए उक्त रोजगार सेविका ज्योति किस्पोट्टा को तत्काल पंचायत से हटाने की मांग उपयुक्त पलामू से किया है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि रोजगार सेविका ज्योति किस्पोट्टा का स्थानांतरण प्रखंड के कसमार पंचायत में हो गया है।
किंतु उक्त रोजगार सेविका वहां न जाकर इसी पंचायत में जमी हुई है। जो आरोप की पुष्टि करता है केंद्र सरकार ने जिले के ग्रामीण क्षेत्र में गरीबों को पक्का मकान मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई है, योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र में अब तक सैकड़ों परिवारों को पक्के आशियाने मुहैया भी हो चुके हैं। जबकि सैकड़ों अन्य परिवार भी उक्त योजना का लाभ हासिल करने की कवायद में जुटे हुए हैं। वहीं मौके का फायदा उठाने के उद्देश्य से रोजगार सेवक स्वयंसेवक पैसे उगाही में सक्रिय हैं, जो योजना का लाभ दिलाने की आड़ में आवेदकों से उनकी गाढ़ी कमाई की रकम ऐंठकर अपनी जेब भर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले से पांच हजार की अवैध वसूली किए जा रहे है। इधर पंचायत के मुखिया यशोदा देवी उपायुक्त लिखित आवेदन देकर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play