मेराल : पूर्व बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र साव ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी करने पर दुःख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि फिल्मी जगत में बहुत जल्द अपनी पहचान बनानेवाले, सीरियल टीवी से उनको पहचान देने वाला पवित्र रिश्ता सीरियल के साथ हिंदी फिल्म एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी के नायक, अपने अभिनय से पूरे देश विदेश में पहचान बनाने वाले, लगनशील युवा अभिनेता के मौत से पूरा युवा वर्ग निराश है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्होंने कहा मैं अपनी ओर से शत शत नमन करता हूँ। फिल्म जगत में अपूरणीय क्षति हुआ है। इसका भरपाई करना नामुमकिन है।