रंका : रंका सब्जी बिक्रेता गोपाल साव की पत्नी सबिता देवी 40 वर्ष को, रंका बाजार पुल के पास बाइक सवार ने जोरदार धक्का मारा। जिससे घटना स्थल पर ही महिला का पैर टूट गया।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि सब्जी व्यपारी गोपाल साव की पत्नी प्रत्येक दिन की भांति गढ़वा बाजार समिति से सब्जी लेकर आए पिकअप वाहन से अपना सब्जी माथे पर लेकर दुकान की ओर जा रही थी। इसी क्रम में एनएच 343 से गुजर रहा एक बाइक सवार ने महिला के पैर में जोरदार धक्का मार दी। जिसके कारण महिला का एक पैर टूट गया है।
तत्काल व्यवसाइयों ने समुदयायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका पहुंचाया। जहाँ पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जीएन पाण्डेय ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल गढ़वा के लिए रेफर कर दिया है।