whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27053003
Loading...


प्रभारी प्रधानाध्यापक का हुआ कार्यभार हस्तांतरण, ओम श्री कृष्णम को सौंपी गई जिम्मेदारी

location_on गढ़वा access_time 26-Jul-25, 05:29 PM visibility 547
Share



प्रभारी प्रधानाध्यापक का हुआ कार्यभार हस्तांतरण, ओम श्री कृष्णम को सौंपी गई जिम्मेदारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा के सभागार में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक श्री राजकुमार पांडे ने की, जबकि संचालन वरीय शिक्षक श्री राम लगन राम ने किया।

बैठक के दौरान श्री राजकुमार पांडे ने जानकारी दी कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, गढ़वा द्वारा निर्गत पत्रांक 1027, दिनांक 16.07.2025 के आलोक में ओम श्री कृष्णम, वरीय स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक को विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक नियुक्त किया गया है।

इस आदेश के आलोक में आज दिनांक 26 जुलाई 2025 को उन्होंने विद्यालय का संपूर्ण प्रभार औपचारिक रूप से ओम श्री कृष्णम को सौंप दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिका निशा कुमारी, सीमा कुमारी, रेखा मिंज, नूतन सरिता डुंगडुंग, सुचिता एक्का, सलमा बानो शेख, सरोजिनी डोडराय, शिक्षक राजेश शर्मा, योगेश्वर राम, गुलाब रब्बानी अंसारी, सुनील कुमार रविदास, सुरेश राम, आशिक अंसारी, अमित रंजन, बड़ा बाबू प्रवीण कुमार, आईसीटी शिक्षक वाजिद अंसारी, विक्की कुमार सिंह, अध्यक्ष विजय प्रजापति तथा संयोजिका शहनाज परवीन सहित कई अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर सभी ने नवनियुक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक ओम श्री कृष्णम को शुभकामनाएं दीं और विद्यालय की शैक्षणिक उन्नति में सहयोग का संकल्प लिया।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play