whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27925523
Loading...


बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल,फरठिया में चल रही डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल चेस एवं योग की प्रतियोगिताएं आज संपन्न हुईं।

location_on गढ़वा access_time 26-Jul-25, 05:04 PM visibility 451
Share



बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल,फरठिया में चल रही  डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल चेस एवं योग की प्रतियोगिताएं आज संपन्न हुईं।


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : डीएवी स्कूलों के बीच आयोजित योग और शतरंज प्रतियोगिता में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में हुई प्रतियोगिताओं में डीएवी लोहरदगा, डीएवी हेहल और डीएवी गढ़वा के विद्यार्थियों का दबदबा देखने को मिला।

🧘‍♂️ योग प्रतियोगिता परिणाम

अंडर-14 (बालक वर्ग)

प्रथम: डीएवी हेहल

द्वितीय: डीएवी गढ़वा

तृतीय: डीएवी डाल्टनगंज

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: प्रणव झा (डीएवी हेहल)

अंडर-17 (बालक वर्ग)

प्रथम: डीएवी लोहरदगा

द्वितीय: डीएवी गुमला

तृतीय: डीएवी डाल्टनगंज

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: हर्ष सहदेव (डीएवी लोहरदगा)

अंडर-19 (बालक वर्ग)

प्रथम: डीएवी हेहल

द्वितीय: डीएवी लोहरदगा

तृतीय: डीएवी गढ़वा

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: अनिकेत दत्ता (डीएवी हेहल)

अंडर-14 (बालिका वर्ग)

प्रथम: डीएवी खलारी

द्वितीय: डीएवी लोहरदगा

तृतीय: डीएवी डाल्टनगंज

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: सृष्टि कुमारी (डीएवी खलारी)

अंडर-17 (बालिका वर्ग)

प्रथम: डीएवी खलारी

द्वितीय: डीएवी लोहरदगा

तृतीय: डीएवी डाल्टनगंज

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: सिमरन कौर (डीएवी लोहरदगा)

अंडर-19 (बालिका वर्ग)

प्रथम: डीएवी लोहरदगा

द्वितीय: डीएवी गुमला

तृतीय: डीएवी हेहल

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: आनंदी कुमारी (डीएवी लोहरदगा)

🎨 आर्टिस्टिक योग प्रतियोगिता परिणाम

अंडर-19 (बालिका वर्ग)

प्रथम स्थान: रीचा चौबे (डीएवी गढ़वा) व आनंदी कुमारी (डीएवी लोहरदगा)

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: आनंदी कुमारी (डीएवी लोहरदगा)

अंडर-14 (बालक वर्ग)

प्रथम: विनीत राज (डीएवी गढ़वा)

द्वितीय: आर्यन कुमार (डीएवी डाल्टनगंज)

तृतीय: प्रियांशु कुमार सिंह (डीएवी गुमला)

अंडर-17 (बालक वर्ग)

प्रथम: राजपाल उराव (डीएवी लोहरदगा)

द्वितीय: आर्यन कुमार सिंह (डीएवी गुमला)

तृतीय: रीतिक कुमार (डीएवी हेहल)

अंडर-19 (बालक वर्ग)

प्रथम: अभिज्ञान तिवारी (डीएवी गढ़वा)

द्वितीय: प्रांजल दुबे (डीएवी हेहल)

तृतीय: तुलसी उराव (डीएवी लोहरदगा)

 

♟️ शतरंज प्रतियोगिता परिणाम

अंडर-14 (बालक वर्ग)

प्रथम: डीएवी हेहल

द्वितीय: डीएवी सिल्ली

तृतीय: डीएवी डाल्टनगंज

अंडर-17 (बालक वर्ग)

प्रथम: डीएवी हेहल

द्वितीय: डीएवी सिल्ली

तृतीय: डीएवी गढ़वा

अंडर-19 (बालक वर्ग)

प्रथम: डीएवी हेहल

द्वितीय: डीएवी डाल्टनगंज

तृतीय: डीएवी लोहरदगा

अंडर-14 (बालिका वर्ग)

प्रथम: डीएवी लोहरदगा

द्वितीय: डीएवी हेहल

तृतीय: डीएवी गढ़वा

अंडर-17 (बालिका वर्ग)

प्रथम: डीएवी हेहल

द्वितीय: डीएवी गढ़वा

तृतीय: डीएवी डाल्टनगंज

अंडर-19 (बालिका वर्ग)

प्रथम: डीएवी लोहरदगा

द्वितीय: डीएवी डाल्टनगंज

तृतीय: डीएवी हेहल

इस प्रतियोगिता में डीएवी हेहल, डीएवी सिमडेगा, डीएवी गुमला, डीएवी लातेहार, डीएवी लोहरदगा, डीएवी डालटेनगंज, डीएवी सिल्ली, डीएवी खलारी और डीएवी गढ़वा सहित कुल दस टीमों के लगभग 350 प्रतिभागी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालिका एवं बालक वर्ग में शामिल हुए थे।
आज पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा के जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैशर रजा जी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि का तिलक लगाकर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य एवं डीएवी लातेहार के प्राचार्य के द्वारा विजेता प्रतिभागियों को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी कैशर रजा ने अपने उद्बोधन में विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि "मैं आप सबके लिए ये कामना करता हूँ कि आप राज्य में भी जीतें और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जाएं, जिससे कि आप अपने विद्यालय, अपने माता-पिता और समाज को गर्वान्वित महसूस करा सकें।
" उन्होंने आगे कहा कि जो विद्यार्थी इस बार बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ और आशा करता हूँ कि अगले वर्ष वे पुनः बेहतर करेंगे और बेहतर वापसी करेंगे। उन्होंने आर्टिस्टिक योग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली डीएवी लोहरदगा की छात्रा आनंदी कुमारी के लिए प्रशंसा व्यक्त की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला शिक्षा पदाधिकारी जी के उद्बोधन ने प्रतिभागियों को प्रेरित किया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। उद्बोधन के पश्चात, जिला शिक्षा पदाधिकारी जी ने डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल चेस एवं योगा के समापन की घोषणा की। इसके साथ ही, डीएवी का झंडा उतारा गया।
इस अवसर विद्यालय के प्राचार्य श्री आशीष कुमार मंडल ने सर्व प्रथम मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैशर रजा जी को मुख्य अतिथि के रूप में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और अधिकारियों को बधाई दी। जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना श्रेष्ठ योगदान दिया। समारोह का संचालन विद्यालय के शिक्षक डॉ० शम्भु कुमार तिवारी एवं ममता तिवारी ने किया।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों ने शारीरिक, मानसिक और कलात्मक क्षमताओं का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों ने अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का परिचय दिया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play