whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053528 readers visited
Loading...


प्रदूषण नियंत्रण और जलवायु संतुलन में पेड़ों की भूमिका महत्वपूर्ण : अपर समाहर्ता राज महेश्वरम

location_on गढ़वा access_time 20-Jul-25, 11:48 PM visibility 182
Share



प्रदूषण नियंत्रण और जलवायु संतुलन में पेड़ों की भूमिका महत्वपूर्ण : अपर समाहर्ता राज महेश्वरम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रविवार को एकल अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने जुटी ग्राम स्थित आर.पी. नर्सिंग कॉलेज के निर्माणाधीन भवन परिसर में सपरिवार पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी छाया महेश्वरम, सुपुत्र आर्यन राज, पुत्री वोमिंका राज, एकल विद्यालय के गढ़वा अंचल अध्यक्ष डॉ. पातंजली केशरी सहित अनेक लोगों ने मिलकर फलदार व छायादार पौधे लगाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने कहा कि पेड़ प्रदूषण नियंत्रण के साथ-साथ जलवायु संतुलन में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधों से हमें नि:शुल्क ऑक्सीजन मिलती है, जो जीवन के लिए अनिवार्य है।

पेड़ हमें फल, फूल, औषधियाँ और इमारती लकड़ी प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पौधारोपण कर हम जल संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरण संतुलन को मजबूत कर सकते हैं। पेड़ बड़े होकर छाया और सुकून प्रदान करते हैं, जिससे आत्मिक संतोष मिलता है।

गढ़वा अंचल अध्यक्ष डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण की दृष्टि से लाभदायक है, बल्कि यह आर्थिक रूप से भी क्षेत्र को सशक्त बनाता है। पेड़ों की जड़ें मिट्टी को बांधकर कटाव रोकती हैं और जैव विविधता को बढ़ावा देती हैं, जिससे जीव-जंतु सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण से लोग सांस संबंधी और एलर्जी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसे पेड़ काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं।

इस अवसर पर अभियान के अंचल सचिव अरुण कुमार, संस्कार शिक्षा सचिव गौतम कुमार, महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती नीलू केशरी, सचिव विमला देवी, शिव देवी, रेणु देवी, रेणुका गुप्ता, लक्ष्मी देवी, ओमप्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार, अंचल अभियान प्रमुख जितेंद्र कुमार यादव, उपेंद्र राम, राजबली पासवान, ज्योति प्रकाश, आचार्य प्रतिमा देवी, संध्या देवी, रिंकू देवी, माया देवी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play