whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053569 readers visited
Loading...


जनता ने अपमान का बदला ले लिया है, नए अधिकारियों से जिलेवासियों को काफी उम्मीद : आशिक

location_on गढ़वा access_time 20-Jul-25, 11:29 PM visibility 258
Share



जनता ने अपमान का बदला ले लिया है, नए अधिकारियों से जिलेवासियों को काफी उम्मीद : आशिक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : वर्षों से एक ही कार्यालय में जमे कर्मी हटाए जाएं, तभी भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो. आशिक अंसारी ने कहा है कि गढ़वा जिले के प्रखंड और अंचल कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार की जड़ वर्षों से एक ही जगह जमे कर्मचारी हैं। ऐसे कर्मचारी जनता के छोटे-छोटे कार्य भी बिना रिश्वत के नहीं करते। उन्होंने कहा कि "अब जबकि जिले में नए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक जैसे योग्य अधिकारी पदस्थापित हुए हैं, तो जनता को प्रशासनिक सुधार की उम्मीद है।"

श्री अंसारी अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार और वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार की कार्यशैली में स्पष्ट अंतर है।

पहले के अधिकारियों को नेताओं के इशारे पर काम करना पड़ता था। तत्कालीन मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कार्यकाल में अधिकारी स्वतंत्र निर्णय नहीं ले पाते थे, उन्हें हर कार्य के लिए 'एप्रूवल' लेना पड़ता था। परिणामस्वरूप, जनता के कार्य ठप हो जाते थे और भ्रष्टाचार को प्रश्रय मिलता था।

"गढ़वा की जनता ने अपमान का बदला ले लिया है," — श्री अंसारी ने यह कहते हुए इशारा किया कि मिथिलेश ठाकुर की चुनावी हार जनता के निर्णय का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेताओं के 'दरबार' में बैठने की बाध्यता ने प्रशासन की स्वतंत्रता को खत्म कर दिया था, लेकिन अब परिस्थिति बदल रही है। अधिकारी अपनी भूमिका को जिम्मेदारी से निभा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि वर्षों से एक ही कार्यालय में जमे कर्मियों का स्थानांतरण नहीं किया गया, तो किसी भी तरह के प्रशासनिक सुधार की उम्मीद व्यर्थ होगी।

इसके लिए जिला प्रशासन को कठोर निर्णय लेने की जरूरत है।

प्रेसवार्ता में मौजूद ओलमा काउंसिल के जिला सचिव मौलाना संजर ने कहा कि जनता किसी भी नेता के अहंकार को बर्दाश्त नहीं करती, और यही कारण रहा कि मिथिलेश ठाकुर को जनता ने नकार दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिले के मुसलमानों को अपमानित किया गया है और उनके साथ छल किया गया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इस विषय पर गहराई से विचार कर मुस्लिम प्रत्याशी उतारा जाएगा ताकि मुसलमानों की आवाज सदन में पहुंचे।

इस अवसर पर मोरजीद अंसारी, अलाउदीन अंसारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play