whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28368840 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जायंट्स ग्रुप व यशोदा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर आयोजित

location_on गढ़वा access_time 20-Jul-25, 11:13 PM visibility 193
Share



जायंट्स ग्रुप व यशोदा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 40 मरीजों की जांच, 9 में गंभीर हृदय रोग की पहचान

जायंट्स ग्रुप और यशोदा अस्पताल, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन गढ़वा स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जायंट्स ग्रुप गढ़वा के अध्यक्ष श्री राकेश केशरी ने की।

शिविर में गढ़वा, डाल्टनगंज, रामानुजगंज एवं मझियाओं सहित आस-पास के क्षेत्रों से आए लगभग 40 मरीजों की हृदय जांच की गई। इनमें से 9 मरीजों में गंभीर हृदय रोगों की पहचान हुई, जबकि कुछ अन्य मरीजों को विशेष जांच और उपचार की सलाह दी गई।

वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास केशरी ने कहा कि इस क्षेत्र में हृदय रोगों को लेकर जागरूकता की भारी कमी है।

Advertisement
उन्होंने बताया कि कई मरीज वर्षों तक घरेलू उपायों में समय गंवाते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। डॉ. केशरी ने कहा, “हृदय रोग में देरी जानलेवा हो सकती है, क्योंकि इसका असर शरीर के अन्य अंगों पर भी पड़ता है।”

डॉ. केशरी ने यह भी घोषणा की कि यशोदा अस्पताल गरीब मरीजों, विशेषकर 20 वर्ष तक की आयु के बच्चों को आवश्यक होने पर नि:शुल्क या अत्यंत रियायती दर पर ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराएगा।

इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, विनोद कमलापुरी, एम. पी. केशरी, फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान, उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिन्हा, मनोज केशरी (सन रेडियो), सुनील अग्रवाल, चंदन चंद्रवंशी, अजय केशरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को समय पर जांच कराने और समुचित इलाज हेतु प्रेरित किया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play