whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28368974 readers visited
Loading...

Advertisement

कॉफ़ी विद एसडीएम में इस सप्ताह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि होंगे मेहमान

location_on गढ़वा access_time 08-Jul-25, 08:53 AM visibility 472
Share



कॉफ़ी विद एसडीएम में इस सप्ताह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि होंगे मेहमान


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम "कॉफी विद एसडीएम" की अगली कड़ी में इस बार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। आगामी बुधवार, 9 जुलाई को सुबह 11:00 बजे इस संवादात्मक कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है।

इस विशेष बैठक का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों से न केवल सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे, बल्कि क्षेत्र की बेहतरी हेतु उनकी शिकायतों और अनुभवों पर भी चर्चा की जाएगी।

निर्वाचन से जुड़े जिन प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा होगी, उनमें मतदाता सूची का शुद्धिकरण, बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति तथा आगामी गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शामिल हैं।

Advertisement
इस पहल का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक और जनभागीदारी परक बनाना है।

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि "कॉफी विद एसडीएम" केवल संवाद का मंच नहीं, बल्कि स्थानीय प्रशासन में पारदर्शिता, समावेशिता और सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करने का एक अनौपचारिक प्रयास है। अब तक इस कार्यक्रम के 30 से अधिक सफल सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से सकारात्मक भागीदारी की अपील करते हुए अनुरोध किया कि वे तय समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

इन पार्टियों के प्रतिनिधियों को किया गया है आमंत्रित

एसडीएम ने बताया कि जिन मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, उनमें निम्नलिखित शामिल हैं:

आम आदमी पार्टी

बहुजन समाज पार्टी

भारतीय जनता पार्टी

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट)

इंडियन नेशनल कांग्रेस

नेशनल पीपुल्स पार्टी

ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू)

झारखंड मुक्ति मोर्चा

राष्ट्रीय जनता दल

उक्त दलों के जिलाध्यक्ष अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play