whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26494027
Loading...


बारिश ने रोका मनरेगा का काम, डंडई के सैकड़ों मजदूरों पर टूटा रोज़गार संकट

location_on गढ़वा access_time 07-Jul-25, 06:46 PM visibility 427
Share



बारिश ने रोका मनरेगा का काम, डंडई के सैकड़ों मजदूरों पर टूटा रोज़गार संकट


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



डंडई (गढ़वा) : मानसून की दस्तक ने डंडई प्रखंड में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत संचालित योजनाओं को ठप कर दिया है। इससे सैकड़ों ग्रामीण मजदूरों के सामने रोजगार का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। विशेषकर मिट्टी और मोरम से जुड़े कार्यों पर रोक लगने से उन मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है जो अपनी रोज़ी-रोटी के लिए पूरी तरह इन योजनाओं पर निर्भर थे।

प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में दीदी बाड़ी योजना की शुरुआत की गई है, लेकिन यह फिलहाल सीमित लाभुकों तक ही सीमित है। वहीं जिन मजदूरों को पहले से आम बागवानी योजना का लाभ मिला है, उनकी नई डिमांड अब तक नहीं लगाई जा रही है, जिससे वे भी परेशान हैं।

बरसात के कारण कार्य ठप, मजदूरों में हताशा

प्रखंड के कई गांवों में पहले से ही मनरेगा के तहत सीमित काम चल रहे थे, और अब बरसात शुरू होते ही लगभग सभी योजनाओं पर कार्य स्थगित कर दिया गया है। वैकल्पिक योजना नहीं होने से मजदूरों की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। कई परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भी कठिनाई हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में कृषि कार्य अभी शुरू नहीं हुए हैं और सरकारी कार्य भी बंद हैं, जिससे वे मजबूरी में खाली बैठे हैं। कुछ परिवार पलायन की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि मनरेगा ही उनका एकमात्र सहारा था, लेकिन अब वह भी बंद हो गया है।

डंडई प्रखंड के करके, जरही, रारो, लवाही, पचौर, तसरार और झोतर जैसे गांवों में बड़ी संख्या में मजदूर मनरेगा पर निर्भर थे।

बारिश के चलते निर्माण कार्यों पर रोक लगते ही उनके सामने रोज़गार का संकट गहरा गया है। कई मजदूरों ने बताया कि जब तक मनरेगा का काम चलता है, तब तक घर का खर्च किसी तरह से चल जाता है, लेकिन अब स्थिति बेहद कठिन हो गई है। कुछ घरों में भोजन की भी समस्या उत्पन्न हो गई है।

मजदूरों की मांग — वैकल्पिक योजनाएं जल्द शुरू हों

ग्रामीणों और मजदूरों ने प्रशासन से मांग की है कि मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए तत्काल वैकल्पिक रोजगार योजनाएं शुरू की जाएं, ताकि वे गांव में रहकर ही काम कर सकें और पलायन के लिए मजबूर न हों।

इस संबंध में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) पशुपतिनाथ मिश्रा ने स्पष्ट किया कि मानसून के मौसम में सुरक्षा कारणों से मिट्टी-मोरम जैसे कार्यों पर अस्थायी रूप से रोक लगाई जाती है।

उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं को पहले से स्वीकृति दी गई है, उन्हें पूर्ण करने के बाद ही नई योजनाएं शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

डीडीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि मनरेगा योजना बंद नहीं हुई है। इसका मूल उद्देश्य ग्रामीण मजदूरों को रोजगार देना है, और इसे सक्रिय बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, ताकि मजदूरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play