whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27926343
Loading...


झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा की मासिक बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

location_on गढ़वा access_time 29-Jun-25, 09:11 PM visibility 513
Share



झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा की मासिक बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा की मासिक बैठक समाज के अध्यक्ष के. के. यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं पेंशनरों की सक्रिय भागीदारी रही। अध्यक्ष श्री यादव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि एजेंडा में शामिल विषयों पर सभी की राय आवश्यक है, जिससे संगठनात्मक कार्यों को गति मिले।

बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई जिनमें प्रमुख रूप से:

विगत बैठक की कार्यवाही की संतुष्टि,

कोषाध्यक्ष का प्रतिवेदन,

कल्याण कोष एवं सदस्यता अभियान की समीक्षा,

स्वास्थ्य बीमा और आयकर रिटर्न (आई.टी.आर.) दाखिल करने की प्रक्रिया,

और आठवां वेतन आयोग लागू होने तक महंगाई भत्ते का 50% मूल पेंशन में जोड़ने की मांग शामिल रही।

बैठक का संचालन सचिव अशरफी राम ने किया। उन्होंने सभी से एजेंडा बिंदुओं पर विचार रखने की अपील की तथा इटावा में घटी एक शर्मनाक घटना की निंदा करते हुए एकजुटता की भावना व्यक्त की।

सभा को इंदु भूषण मिश्रा, निर्मल साहू, रामदास महतो, श्रवण कुमार और गोपाल राम सहित अन्य सदस्यों ने संबोधित किया। उन्होंने सदस्यता अभियान को पुनः सक्रिय करने और कल्याण कोष को मजबूत करने पर बल दिया।

सर्वसम्मति से पारित प्रमुख प्रस्ताव इस प्रकार रहे:

विगत बैठक की कार्यवाही को संतोषजनक माना गया।

सभी पेंशनरों को समयसीमा के भीतर I.T.R. दाखिल करने का निर्देश।

आठवां वेतन आयोग लागू होने तक महंगाई भत्ते की 50% राशि मूल पेंशन में जोड़ने की मांग।

जिन पेंशनरों का स्वास्थ्य बीमा नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र बीमा कराने की सलाह।

जुलाई माह से कार्यालय समय प्रातः 11:00 बजे से पूर्ववत निर्धारित किया गया।

सभी पेंशनरों को जन्मदिन मनाने हेतु प्रेरित किया गया।

"जीना सीखो" अभियान के अंतर्गत सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक सोच रखने, अच्छे मित्रों की संगति बनाने, प्रकृति से जुड़ने, हंसमुख रहने, सहयोग की भावना रखने और लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी गई।

सभा का समापन अध्यक्ष के. के. यादव के संबोधन और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस अवसर पर अशरफी राम, गोपाल राम, श्रवण कुमार, शशि भूषण राम, रामाधार प्रसाद यादव, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, सुदामा राम, राजपति कुंवर, सोनेश्वर राम, नेपूरी देवी, जानवी देवी, मूरत राम, और इंदु भूषण मिश्रा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play