रंका : आर्मी का जवान मोटरसाइकल से गिरकर घायल हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर किया। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि चिनियां प्रखण्ड के बरवाडीह पंचायत अंतर्गत सिगसिगा कला ग्राम निवासी संजय यादव का 20 वर्षिय पुत्र राकेश कुमार यादव जो आर्मी का जवान है, अपने गांव से रंका की ओर आ रहा था। इसी क्रम में वह असंतुलित होकर डाले मोड़ के पास गिर पड़ा जिसे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
घायलावस्था में पड़ा देख ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को कॉल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका भेजा जहाँ पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोरख नाथ पाण्डेय ने स्थिति को नाजुक देखते हुए उसे बेहत्तर इलाज हेतु सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया है।