whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28368972 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

योग प्रशिक्षकों एवं नागरिकों के बीच सेतु का काम करेगा प्रशासन : एसडीएम

location_on गढ़वा access_time 26-Jun-25, 09:27 PM visibility 564
Share



योग प्रशिक्षकों एवं नागरिकों के बीच सेतु का काम करेगा प्रशासन : एसडीएम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :“कॉफी विद एसडीएम” में जिले के योग प्रशिक्षकों के साथ हुआ संवाद

साप्ताहिक संवाद श्रृंखला "कॉफी विद एसडीएम" के तहत इस बार जिले के योग प्रशिक्षकों और योग प्रेमियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संवाद की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने की, जिसमें पतंजलि योग समिति सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 40 से अधिक योग प्रशिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जिला प्रशासन और योग क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच समन्वय को मजबूत करना और योग के प्रचार-प्रसार में आ रही समस्याओं का समाधान ढूंढना था। एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है।

Advertisement
उन्होंने योग प्रशिक्षकों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन योग को जन-जन तक पहुंचाने में हरसंभव सहयोग करेगा।

प्रमुख मुद्दे और सुझाव:

योग कक्षाओं के लिए परिसर की आवश्यकता:

पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी रास बिहारी तिवारी ने बताया कि गढ़वा में 1000 प्रशिक्षित योग शिक्षक हैं, परंतु उन्हें नियमित योग संचालन के लिए स्थान नहीं मिल पाता। एसडीएम ने नगर परिषद से सामुदायिक भवनों या वार्ड विकास केंद्रों को सुबह-शाम योग हेतु उपलब्ध कराने की बात कही।

योग कक्षाएं हैं पूर्णतः निशुल्क:

प्रशिक्षकों ने बताया कि वे स्वैच्छिक रूप से सेवाएं दे रहे हैं, और योग से जनस्वास्थ्य में सुधार लाने हेतु कार्यरत हैं।

Advertisement

नशा मुक्त समाज की दिशा में योग:

उपस्थित सदस्यों ने नशामुक्ति अभियान की प्रशंसा की और कहा कि योग, इंद्रियों पर नियंत्रण का सबसे बेहतर तरीका है जिससे नशे की प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

कोविड के बाद चुनौतियां:

प्रशिक्षक सुशील केसरी ने बताया कि कोविड के बाद योग कक्षाओं में सहभागिता कुछ घटी है, जिसे प्रचार-प्रसार और सहयोग से पुनः बढ़ाया जा सकता है।

योग सामग्री की अपेक्षा:

संतोष चौबे सहित अन्य सदस्यों ने मैट, माइक, साउंड सिस्टम, दरी आदि न्यूनतम आवश्यक सामग्री की मांग रखी। एसडीएम ने CSR के माध्यम से समाधान की बात कही।

Advertisement

योग के अनुभव साझा:

पंकज चौबे ने योग से 26 किलो वजन घटाने की कहानी साझा करते हुए कहा कि दवाइयों के बजाय योग को अपनाया जाए।

शाम को भी चलें योग कक्षाएं:

वर्षा अग्रवाल व विमला केसरी ने बुजुर्गों और कार्यरत लोगों के लिए शाम के समय भी योग कक्षाएं शुरू करने का सुझाव दिया।

स्कूलों में साप्ताहिक योग कक्षाएं:

जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने शिक्षा विभाग से हर शनिवार स्कूलों में योग कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव रखने की बात कही।

वैलनेस सेंटर फिर से शुरू हो:

वीरेंद्र पांडे ने बताया कि आयुष विभाग का योग एवं वैलनेस सेंटर जनवरी 2024 से बंद पड़ा है, जिसे पुनः चालू करवाने की मांग की गई।

Advertisement

सम्मान और प्रेरणा:

वरिष्ठ योग प्रशिक्षक अरुण मिश्रा 'फलाहारी' के योगदान की सराहना की गई। एसडीएम ने कहा कि योग दिवस जैसे अवसरों पर ऐसे समर्पित योगियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

प्रसार की आवश्यकता:

एडवोकेट अंजू शुक्ला, इंदु शेखर उपाध्याय और कई अन्य वक्ताओं ने महिलाओं व बच्चों को योग से जोड़ने, स्कूल असेंबली में योग विषयक जानकारी देने, और योग को जनमानस तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार की आवश्यकता बताई।

योग दिवस की तैयारियों पर मंथन

कार्यक्रम में आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन हेतु रणनीति बनाई गई।

Advertisement
विभागीय प्रतिनिधियों को निमंत्रण पत्र भेजे जाने का सुझाव भी सामने आया।

सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ समापन

एसडीएम संजय कुमार ने सभी योग प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए आश्वस्त किया कि उनके सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और प्रशासन योग को जन-जन तक पहुंचाने का सेतु बनेगा। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और स्वस्थ समाज निर्माण की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play