whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27923016
Loading...


बस स्टैंड पर तैनात होंगे जवान, गढ़वा एसपी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगों पर दिए त्वरित निर्देश

location_on गढ़वा access_time 22-Jun-25, 10:43 AM visibility 1302
Share



बस स्टैंड पर तैनात होंगे जवान, गढ़वा एसपी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगों पर दिए त्वरित निर्देश
चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों संग बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



 

शहर की सुरक्षा पर गढ़वा एसपी गंभीर, बस स्टैंड व प्रमुख स्थानों पर पुलिस की तैनाती के निर्देश

गढ़वा में चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक, व्यापारियों की सुरक्षा के लिए एसपी ने दिए कई अहम आदेश

गढ़वा : गढ़वा शहर में व्यवसायिक गतिविधियों की सुरक्षा, सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती अव्यवस्था, नशेड़ियों की मौजूदगी और अतिक्रमण जैसी समस्याओं को लेकर गढ़वा पुलिस ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की। यह बैठक दिनांक 21 जून 2025 को पुलिस अधीक्षक गढ़वा अमन कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में चैंबर की ओर से व्यापारियों ने प्रमुख समस्याएं रखते हुए नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, विशेषकर बस स्टैंड, स्टेशन रोड और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर उचित पुलिस व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और कई मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी गढ़वा को निर्देश दिया कि वे बस स्टैंड समेत चिन्हित क्षेत्रों में नियमित गश्ती करें तथा समय-समय पर स्थल निरीक्षण करें। साथ ही बस स्टैंड में अपराह्न 3 बजे से रात 9 बजे तक दो पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया ताकि वहां मौजूद नशेड़ी और शराबियों की गतिविधियों पर नियंत्रण पाया जा सके

एसपी अमन कुमार ने अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए मजिस्ट्रेट से शीघ्र वार्ता कर समस्या के निराकरण का भरोसा भी चैंबर पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने शहर में व्यापारियों से आग्रह किया कि दुकान के बाहर ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जिनमें पूरी सड़क स्पष्ट रूप से कवर हो सके।

साथ ही स्टेशन रोड, बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, आवश्यक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराने, मझिआंव मोड़ एवं छठ घाट जैसे स्थलों पर ट्रैफिक पोस्ट के लिए उपयुक्त जगह चिह्नित करने और शहर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर मौजूद दुकानों पर भी निगरानी कैमरे लगाने की अपील की गई।

इस बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सीसीआर प्रभारी को निर्देश दिया कि वे आम जनता को डायल 112 की उपयोगिता और त्वरित पुलिस सहायता के विषय में जागरूक करें ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्पर प्रतिक्रिया दी जा सके।

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा संदीप कुमार, परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक गढ़वा मनोज कुमार, सीसीआर प्रभारी, थाना प्रभारी गढ़वा धर्मेन्द्र कुमार तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play