whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157537 readers visited
Loading...

Advertisement

ग्राम बिवाटीकर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा गोली की बरामदगी की

location_on गढ़वा access_time 20-Jun-25, 02:53 PM visibility 1113
Share



ग्राम बिवाटीकर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा गोली की बरामदगी की
प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते पुलिस अधिकारी, गिरफ्तार अपराधी एवं बरामद हथियार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :  गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के ग्राम बिवाटीकर में एक युवक द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद की गई है। पुलिस ने इस संबंध में रमना थाना कांड संख्या 53/25 दिनांक 19 जून 2025 को भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-B)a/26 के तहत मामला दर्ज किया है।

घटना 19 जून 2025 की है जब लगभग शाम 5:00 बजे पुलिस को मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम बिवाटीकर निवासी कृष्णा राम पिता सीता राम, ममता देवी पति सुरेन्द्र राम सा० बिवाटीकर के साथ मारपीट कर रहे हैं तथा गाली-गलौज करते हुए देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Advertisement
इस सूचना पर रमना थाना में संज्ञा संख्या 20/25 दिनांक 19 जून 2025 दर्ज किया गया। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए रमना थाना से सशस्त्र बल के साथ पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।

जब पुलिस टीम ग्राम बिवाटीकर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसकी पहचान कृष्णा राम पिता सीता राम ग्राम बिवाटीकर थाना रमना जिला गढ़वा के रूप में हुई। पुलिस द्वारा उसकी तलाशी ली गई जिसमें उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद की गई।

बरामद देशी कट्टा लोहे का बना हुआ है, जिसके बट पर दोनों ओर लकड़ी लगी है। उसकी कुल लंबाई 12 अंगुल है जिसमें बैरल की लंबाई 4 अंगुल, बॉडी की लंबाई 4 अंगुल तथा बट की लंबाई 4 अंगुल है।

Advertisement
इसके साथ ही 8 एमएम की दो जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं, जिनके पेंदे पर अंग्रेजी में "8 mm KF" लिखा हुआ है। उक्त बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक आकाश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार मंडल, हवलदार राधेश्याम मांझी, आरक्षी राजकुमार राय (आ०-212), राहुल कुमार (आ०-554), सिकंदर पासवान (आ०-1085) तथा चन्द्रमणि राम (आ०-74) शामिल थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play