whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24858459
Loading...


सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा access_time 19-Jun-25, 12:20 PM visibility 1174
Share



सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा
सुखबाना गांव में खेत के पास मृत पाई गई गर्भवती नीलगाय


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में बुधवार को एक गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों में चिंता और वन विभाग में हलचल का माहौल बन गया है। मृत नीलगाय गांव के समीप एक खेत के पास पाई गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि नीलगाय की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हो सकती है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

नीलगाय के गर्भवती होने की जानकारी के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है।

अधिकारियों ने मृत पशु के शव का प्राथमिक परीक्षण कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मृत्यु के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

मामले पर गढ़वा वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) अंशुमान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#4
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM

#5
होटल में संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, तीन मुख्य आरोपी जेल भेजे गए

location_on गढ़वा
access_time 03-Jun-25, 08:30 PM


Latest News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत गढ़वा में महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई व माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 11:18 PM

गढ़वा जिला पाल महासभा ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:59 PM

देशभक्ति के रंग में रंगा जीएन कॉन्वेंट स्कूल – तिरंगे की निर्माण यात्रा पर परिचर्चा एवं प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:56 PM

शहीदों का स्मरण हमारी परंपरा : 172 बटालियन सीआरपीएफ ने शहीद आशीष कुमार तिवारी को दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:14 PM

शिक्षक प्रशिक्षण से ही संभव है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : मदन प्रसाद केशरी

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:10 PM

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में द्वितीय आवधिक मूल्यांकन (PA-II) का परिणाम घोषित, अभिभावकों ने जताया संतोष

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:04 PM

केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा का प्रेरणादायी समाजसेवा कार्य — हिमेश केसरी ने किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:01 PM

गढ़वा डाक जीवन बीमा ने रचा कीर्तिमान, एक करोड़ से अधिक का व्यवसाय पूरा कर मनाया जश्न

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 09:57 PM

अटल क्लिनिक का नाम बदलने पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, हेमंत सरकार का फूंका पुतला

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 06:54 PM

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया गया नमन, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 05:40 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play