whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24426139
Loading...


लगातार मेहनत करने से ही जीवन में मिलेगी सफलता: डीएफओ

location_on गढ़वा access_time 16-Jun-25, 11:05 PM visibility 347
Share



लगातार मेहनत करने से ही जीवन में मिलेगी सफलता: डीएफओ


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित समर कैंप का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर समर कैंप में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिणी वन प्रमंडल के डीएफओ एबिन बैनी अब्राहम थे।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डीएफओ अब्राहम ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होता है। उन्होंने कहा कि सफलता उन्हें ही मिलती है जो लगातार मेहनत करते हैं और असफलता के बावजूद हार नहीं मानते। उन्होंने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें खेलने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडे ने खिलाड़ियों को प्रतिदिन अभ्यास करने की सलाह दी और कहा कि खेल में बहुत संभावनाएं हैं। जीत-हार खेल का हिस्सा है, लेकिन खेल से व्यक्तित्व मजबूत होता है।

टेबल टेनिस समर कैंप में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल की तकनीकी, नियम और रणनीतियों की जानकारी प्राप्त की। अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद जिले के 16 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं। उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि यह खेल जिले में विषम परिस्थितियों में भी खेला जा रहा है, जो उत्साहवर्धक है।

सचिव आनंद सिन्हा ने बताया कि यह समर कैंप 17 मई से शुरू हुआ था और इसमें 40 खिलाड़ी शामिल हुए।

इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष सुशील केशरी, मुजीबुद्दीन खां, संतोष कश्यप, सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष सह कोच कमलेश कुमार दुबे, अमोद कुमार पांडे, संजय सिंह, दरोगा पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#2
एसडीओ ने देर शाम पेशका क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान

location_on गढ़वा
access_time 17-Jun-25, 10:14 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरदरी एवं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हाडीघाट रंका का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 15-Jun-25, 05:02 PM

#5
होटल में संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, तीन मुख्य आरोपी जेल भेजे गए

location_on गढ़वा
access_time 03-Jun-25, 08:30 PM


Latest News

गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

एसडीओ ने देर शाम पेशका क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान

location_on गढ़वा
access_time 17-Jun-25, 10:14 AM

ओखरगाड़ा को प्रखंड बनाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ग्रामीणों ने सौंपा पूर्व मंत्री को मांगपत्र

location_on गढ़वा
access_time 16-Jun-25, 11:08 PM

चमराहा टोला में जल संकट गहराया: खराब जल मीनार बनी ग्रामीणों की मुसीबत, प्रशासन बेखबर

location_on गढ़वा
access_time 16-Jun-25, 02:42 PM

रक्तदान जीवनदान के समान, रक्तदान पुण्य का कार्य : धीरज मिश्रा

location_on गढ़वा
access_time 16-Jun-25, 02:39 PM

अग्रवाल परिवार, गढ़वा ने 77वां साप्ताहिक प्रसाद वितरण आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया

location_on गढ़वा
access_time 16-Jun-25, 12:24 PM

गढ़वा जिले के 3647 किसानों को धान विक्रय की राशि अब तक नहीं मिली, खेती-बाड़ी पर संकट के बादल

location_on गढ़वा
access_time 16-Jun-25, 12:20 PM

मुख्यमंत्री से मिले विधायक अनंत प्रताप देव, J-TET में हिंदी, भोजपुरी और मगही को शामिल करने की उठाई मांग

location_on गढ़वा
access_time 16-Jun-25, 12:13 PM

गढ़वा में पहली बार धूमधाम से मनाया गया सर्जन डे

location_on गढ़वा
access_time 16-Jun-25, 12:05 PM

राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर में वर्ग नवम एवं ग्यारहवीं में नामांकन हेतु आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा

location_on गढ़वा
access_time 15-Jun-25, 07:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play