whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28166460 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

प्लेन और हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर झामुमो ने की शोक सभा, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा access_time 15-Jun-25, 07:51 PM visibility 499
Share



प्लेन और हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर झामुमो ने की शोक सभा, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : हाल ही में देश में हुई प्लेन और हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर संपन्न हुई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्वयं पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भाग लिया।

शोक सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन धारण से हुई। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि यह हादसे न केवल पीड़ित परिवारों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए अत्यंत पीड़ादायक हैं।

Advertisement
उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि विमान और हेलिकॉप्टर संचालन के सुरक्षा मानकों की समुचित समीक्षा की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

सभा को संबोधित करते हुए झामुमो केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान ने कहा, “हर एक जान अनमोल होती है। सरकार को चाहिए कि वह पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करे।” उन्होंने कहा कि यह हादसा दिल को झकझोर देने वाला है और पूरे देश की संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

सभा में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है जब हवाई सुरक्षा के तकनीकी पहलुओं की गहन जांच हो और ट्रांसपोर्ट सिस्टम की जवाबदेही तय की जाए।

Advertisement

इस शोक सभा में झामुमो लोकसभा केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे, तनवीर आलम, सरकारी अधिवक्ता परेश तिवारी, जिला सचिव शरीफ अंसारी, कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, रेखा चौबे, आराधना सिंह, वंदना जायसवाल, रोशन पाठक, सलीम जाफर, आशीष अग्रवाल, धर्मेंद्र दुबे, फरीद अंसारी, अमित सिंह, फुजैल अहमद, राजा सिंह, विवेक सिंह, आर्यन सिंह, प्रियम सिंह, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडे, कार्तिक पांडे, वसीम अकरम, मिनहाज खान, अरविंद यादव, हरिओम यादव, अली राजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सभी ने एक स्वर में कहा कि दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और पीड़ित परिवारों के साथ हर संभव सहयोग के लिए झामुमो प्रतिबद्ध है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play