whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054251
Loading...


भूपेंद्र सुपर मार्केट के तत्वावधान में हरैया गांव में फाइनेंस सेवा की शुरुआत, 201 कन्याओं के सामूहिक विवाह का ऐलान

location_on गढ़वा access_time 15-Jun-25, 07:47 PM visibility 593
Share



भूपेंद्र सुपर मार्केट के तत्वावधान में हरैया गांव में फाइनेंस सेवा की शुरुआत, 201 कन्याओं के सामूहिक विवाह का ऐलान


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रविवार को गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव स्थित कार्यालय में भूपेंद्र सुपर मार्केट के तत्वावधान में एक नई फाइनेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसमें कंपनी के डायरेक्टर भूपेंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डायरेक्टर भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि इस संस्था के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे अपने छोटे व्यवसायों को बढ़ा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था द्वारा स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के उद्देश्य से पलामू जिले में एक अत्याधुनिक हॉस्पिटल का निर्माण कार्य जारी है।

हॉस्पिटल फिलहाल निर्माणाधीन अवस्था में है और इसके पूरा होते ही आम जनता को सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

डायरेक्टर भूपेंद्र चौधरी ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि आगामी 17 नवंबर को 201 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में सभी कन्याओं को संस्था द्वारा गृहस्थी की आवश्यक सामग्री के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले पलामू में भी फाइनेंस सेवा की शुरुआत की जाएगी, जिससे उस क्षेत्र के लोग भी लाभान्वित हो सकें। भूपेंद्र सुपर मार्केट वर्तमान में कई राज्यों में सक्रिय है और इसके साथ करीब 10 लाख से अधिक लोग जुड़े हुए हैं।

कार्यक्रम में बोर्ड मेंबर गिरेंद्र कुमार सिंह, लातेहार जिला कोऑर्डिनेटर परवीन तिवारी, गढ़वा जिला कोऑर्डिनेटर उदय राम, दीपनारायण तिवारी, राबिया खातून, तैमून खातून, सरिता देवी, जयप्रकाश, प्रमोद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play