whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054262
Loading...


नगर परिषद् गढ़वा की निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केसरी ने कार्यपालक पदाधिकारी से की विशेष मुलाकात, विकास कार्यों को लेकर रखीं अहम मांगें

location_on गढ़वा access_time 15-Jun-25, 07:32 PM visibility 718
Share



नगर परिषद् गढ़वा की निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केसरी ने कार्यपालक पदाधिकारी से की विशेष मुलाकात, विकास कार्यों को लेकर रखीं अहम मांगें


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : नगर परिषद् गढ़वा की निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केसरी ने रविवार को नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार से विशेष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर के विकास और नागरिक सुविधाओं में सुधार को लेकर कई अहम सुझाव एवं मांगें रखीं।

पिंकी केसरी ने बताया कि नगर परिषद का चुनाव हुए दो साल से अधिक समय बीत चुका है, ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात कर नगरवासियों की समस्याओं पर चर्चा करना जरूरी था।

पानी संकट पर चिंता, पाइपलाइन विस्तार की मांग

उन्होंने नगर परिषद के सभी 21 वार्डों में व्याप्त जल संकट को लेकर गहरी चिंता जताई।

पिंकी केसरी ने कहा कि जहां-जहां अब तक पाइपलाइन का विस्तार नहीं हुआ है, वहां शीघ्र पाइपलाइन बिछाई जाए और जल कनेक्शन की प्रक्रिया को तेज किया जाए। साथ ही, जल आपूर्ति टीम की संख्या बढ़ाकर सभी वार्डों में एकसाथ जल कनेक्शन कार्य शुरू करने की मांग की।

सड़क व नाली निर्माण को दी प्राथमिकता

उन्होंने नगर के सभी वार्डों में आवश्यकता अनुसार सड़क और नाली निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही। विशेष रूप से कुछ इलाकों में 25 से 50 फीट की छोटी नालियों को बनाकर उन्हें मुख्य नाले से जोड़ने की आवश्यकता जताई।

हर वार्ड में सोलर लाइट लगाने का सुझाव

पिंकी केसरी ने नगर को सौर ऊर्जा से रोशन करने का सुझाव देते हुए प्रत्येक वार्ड में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की बात कही।

साथ ही, उन्होंने कहा कि जहां-जहां स्ट्रीट लाइट खराब हैं, उन्हें शीघ्र मरम्मत किया जाए।

श्मशान घाट निर्माण व पीएम आवास योजना पर भी चर्चा

उन्होंने नगर के कुछ हिस्सों में पहले से स्वीकृत श्मशान घाट एवं शवदाह गृह का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना की चर्चा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में 3000 से अधिक पीएम आवास बनाए गए थे, लेकिन अभी भी कई वार्डों में इसके लिए संभावना है। उन्होंने नगर परिषद से आग्रह किया कि टीम भेजकर सभी लाभुकों से आवेदन फॉर्म भरवाकर जमा करवाए जाएं।

कार्यपालक पदाधिकारी ने दिया आश्वासन

इस पर कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि आगामी एक से दो महीनों में 25 करोड़ की लागत से पाइपलाइन विस्तार का कार्य शुरू होगा।

रांची से विशेष जलापूर्ति टीम दो दिनों के भीतर गढ़वा पहुंचेगी और डोर-टू-डोर जल कनेक्शन शुरू करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कई लाभुक पहले ही आवेदन जमा कर चुके हैं।

जहां स्ट्रीट लाइट खराब हैं, वहां मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। सड़क और नाली निर्माण के लिए वह स्वयं फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे और फंड के अनुसार कार्य प्रारंभ होगा।

इस अवसर पर नगर परिषद की निवर्तमान वार्ड पार्षद अंजू देवी एवं मीरा कुमारी भी उपस्थित थीं।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play