whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28371789 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

अवैध पशु तस्करी का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक फरार

location_on गढ़वा access_time 15-Jun-25, 05:20 PM visibility 710
Share



अवैध पशु तस्करी का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक फरार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं की तस्करी का मामला पकड़ा। मझिआंव थाना में पदस्थापित पु0अ0नि0 तपेश कुमार द्वारा सशस्त्र बलों के साथ बुढ़ीखांड नामक स्थान पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी, उसी क्रम में एक उजला रंग का पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर: BR26K-7787) को रोका गया, जिसमें गोवंशीय पशुओं को बेरहमी से मुंह बांधकर अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।

वाहन की जांच में पाया गया कि कुल 07 गोवंशीय पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा था। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया:

1. गौतम कुमार, उम्र लगभग 26 वर्ष, पिता – बसंत पासवान, ग्राम – बुढ़ीखांड, थाना – मझिआंव, जिला – गढ़वा (वाहन चालक)

2. शबील खान, उम्र लगभग 65 वर्ष, पिता – स्व. नसरुद्दीन खान, ग्राम – अधौरा, थाना – मझिआंव, जिला – गढ़वा

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे उक्त पशुओं को बूचड़खाने के लिए औरंगाबाद (बिहार) ले जा रहे थे।

Advertisement
एक अन्य अभियुक्त,

3. पप्पू अंसारी, पिता – हनीफ अंसारी, निवासी – थाना बारुण, जिला – औरंगाबाद (बिहार), रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घटनास्थल से निम्नलिखित सामग्री जप्त की गई:

काला रंग की 01 गाय

मोहकल रंग की 02 गाय

सोकन रंग के 02 बैल

सफेद रंग की 02 गाय

कुल 07 गोवंशीय पशु

उजला रंग का पिकअप वाहन (BR26K-7787)

इस संबंध में मझिआंव थाना कांड संख्या 91/25 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गढ़वा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। गोवंशीय पशुओं की तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play