whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27921325
Loading...


देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा access_time 13-Jun-25, 03:40 PM visibility 1612
Share



देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार
गिरफ्तार अपराधी, बरामद हथियार के साथ; प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते एसडीपीओ नीरज कुमार एवं उपस्थित अन्य पुलिस पदाधिकारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में बीते गुरुवार की रात कोयल नदी ब्रीज के पास दो राहगीरों से हथियार के बल पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो की गिरफ्तारी शेष है। घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और बैग को भी बरामद कर लिया गया है। यह घटना 12 जून 2025 की रात करीब 3:00 बजे की है, जब दो राहगीर रेहला स्टेशन से पैदल अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। उसी दौरान गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचम्पा स्थित कोयल नदी पुल के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर इन राहगीरों से नकद 6500 रुपये, दो मोबाइल फोन, दो बैग तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट लिए।
इस संबंध में पीड़ित प्रेमचंद कुमार गुप्ता के फर्द बयान पर गढ़वा थाना कांड संख्या 265/25, दिनांक 12.06.2025, धारा 310(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 जून की संध्या करीब 5:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों – अनूप कुमार और सोजल राम को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH14B6689) तथा लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में दोनों अभियुक्तों ने अपने अन्य तीन सहयोगियों, रोहित कुमार, रूपेश कुमार और शालू उर्फ अमरदीप लाल के नामों का खुलासा किया।
इसके आधार पर 13 जून 2025 को गुप्त सूचना के तहत छापेमारी करते हुए पुलिस ने रूपेश कुमार को गढ़वा थाना क्षेत्र के नारायणपुर ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी में एक देशी कट्टा तथा बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। जबकि इस घटना में शामिल अन्य दो अभियुक्त रोहित कुमार और शालू उर्फ अमरदीप लाल, दोनों निवासी पचपड़वा, थाना व जिला गढ़वा की गिरफ्तारी अब भी शेष है। उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी जारी है। घटना में जप्त किए गए सामानों में एक देशी कट्टा, मोटरोला कंपनी का लूटा गया मोबाइल फोन, अन्य तीन मोबाइल, रजिस्ट्रेशन नंबर JH14B6689 वाली स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की मोटरसाइकिल तथा दो बैग (एक पर HP और दूसरे पर SKYBAGS लिखा हुआ) शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार की गई है – अनूप कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता शिव महतो, निवासी नारायणपुर, थाना व जिला गढ़वा; रूपेश कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता नंदकिशोर महतो, निवासी नारायणपुर, थाना व जिला गढ़वा; तथा सोजल राम, उम्र 19 वर्ष, पिता सुनील राम, निवासी महुलिया, थाना व जिला गढ़वा। इस छापेमारी व गिरफ्तारी में पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा), ब्रज कुमार (पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, गढ़वा थाना), विकू कुमार रजक (पु०अ०नि०, गढ़वा थाना), रंजन कुमार साह (पु०अ०नि०, गढ़वा थाना), जनार्दन राउत (पु०अ०नि०, गढ़वा थाना), संजय कुमार सिंह (स०अ०नि०, गढ़वा थाना), सचीत कुमार (आ0-636), श्रीकांत सिंह (आ0-706), गृहरक्षक धिरेन्द्र कुमार दूबे (चालक-992), नवस करकट्ट (आ0-484), मनोज यादव (आ0-993) तथा अभिमन्यु कुमार (आ0-687) शामिल थे।
पुलिस ने कहा है कि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और जल्द ही उन्हें भी न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play