whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161672 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित, मुहर्रम सहित कई मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश

location_on गढ़वा access_time 11-Jun-25, 08:55 AM visibility 827
Share



गढ़वा में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित, मुहर्रम सहित कई मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : दिनांक 10 जून 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गढ़वा स्थित सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी, सड़क सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों की समीक्षा सहित कई अहम मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु सुरक्षात्मक तैयारी समय रहते पूर्ण की जाए। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर विशेष उपाय किए जाएं।

Advertisement
वाहन चेकिंग के दौरान रक्षक ऐप में सभी वाहनों की विवरणी दर्ज करने का भी निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त, "नफ़ीस" प्रणाली में कैदियों के फिंगर प्रिंट दर्ज कराने, पुराने मामलों में आरोपियों को समय पर न्यायालय में प्रस्तुत करने, SC/ST और पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामलों की गंभीरता से जांच करने, एवं जनशिकायत समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का त्वरित निपटारा करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन, वारंट/कुर्की निष्पादन, चोरी, लूट, गृहभेदन, डकैती, आर्म्स एक्ट, साइबर अपराध, JOFS, पीजी पोर्टल, NDPS, CCA, IT एक्ट आदि से जुड़े मामलों में तेजी लाने का निर्देश भी शामिल रहा।

Advertisement
साथ ही, अनुसंधानकर्ताओं को ई-साक्ष्य के आधार पर कांडों की एंट्री करने के लिए कहा गया।

इस गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना/ओपी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। अपराध गोष्ठी के उपरांत एक पुलिस सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय ने कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित शाखाओं को निर्देशित किया।

इस बैठक को अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और जनता से समन्वय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play