whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161830 readers visited
Loading...

Advertisement

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम की तैयारी तेज, भाजपा ने मंडल प्रभारियों की घोषणा की

location_on गढ़वा access_time 10-Jun-25, 06:47 PM visibility 652
Share



मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम की तैयारी तेज, भाजपा ने मंडल प्रभारियों की घोषणा की


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा “11 साल बेमिसाल - विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन और संकल्प से गरीब कल्याण” कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने गढ़वा जिले में मंडल स्तर पर कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की है।

जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में देश ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनका लाभ देश के हर नागरिक तक पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

Advertisement

कार्यक्रम के संयोजक रितेश चौबे ने जानकारी दी कि 12 जून से 14 जून तक जिले के सभी मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें बुथ स्तर तक होने वाले कार्यक्रमों की योजना तैयार की जाएगी।

इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु निम्नलिखित नेताओं को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है:

रमकंडा: ओमप्रकाश केशरी

डंडा: रितेश चौबे

रंका उत्तरी: चंद्रमणि धर दुबे

चिनियां: सुरेन्द्र विश्वकर्मा

रंका दक्षिणी: सच्चिदानंद तिवारी

गोवावल: हरेन्द्र दुबे

गढ़वा ग्रामीण: मुरली श्याम सोनी

गढ़वा नगर: बिनोद तिवारी

मेराल उत्तरी: राजकुमार मधेशिया

मेराल दक्षिणी: विवेकानंद तिवारी

बंशीधर नगर: राजीव रंजन तिवारी

बंशीधर ग्रामीण: मधुलता कुमारी

सगमा: इंद्रमणि जायसवाल

विशुनपुरा: ओमप्रकाश गुप्ता

रमना: शैलेश चौबे

डंडई: मुकेश चौबे

धुरकी: लक्ष्मण राम

खरौंधी: अनील चौबे

भवनाथपुर: मनोज पहाड़ीया

हरिहरपुर: संजय यादव

केतार: विकास स्वदेशी

भंडरीया: उत्तम पाण्डेय

बड़गड़: रुप निरंजन सिन्हा

कांडी: ओमप्रकाश तिवारी

बरडीहा: रविन्द्र पासवान

मझीआंव नगर: रामलला दुबे

मझीआंव ग्रामीण: रामशीष तिवारी

भाजपा द्वारा इन कार्यशालाओं के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठनात्मक मजबूती और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play