whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26469330
Loading...


भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर में श्रद्धा से मनाई गई

location_on गढ़वा access_time 09-Jun-25, 06:33 PM visibility 700
Share



भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर में श्रद्धा से मनाई गई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : प्राचार्य, शिक्षक व छात्रों ने किया श्रद्धांजलि अर्पित, ‘उलगुलान’ आंदोलन के योगदान को किया याद

राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार उपाध्याय एवं समस्त शिक्षक वृंद द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं पूजा-अर्चना करके की गई।

कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक डॉ. आनन्द कुमार ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के एक हाथ में लकड़ी और दूसरे में तीर-धनुष यह दर्शाता है कि वे अपनी जमीन और जंगल की रक्षा के लिए जान की बाजी लगाने को भी तैयार रहते थे।

उनका बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

शिक्षक रणजीत बरनवाल ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को खूंटी जिले के उलिहातु गांव में हुआ था। वे बचपन से ही अत्यंत प्रतिभाशाली थे। उन्होंने ही अंग्रेज सरकार को झारखंड क्षेत्र में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम लागू करने को मजबूर किया। उन्होंने कहा, “जब तक सूरज चाँद रहेगा, बिरसा तेरा नाम रहेगा।”

शिक्षिका कुसुम कुमारी कुजूर ने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा ने शिक्षा के बल पर समाज में एक नया मार्ग दिखाया, इसलिए छात्रों को शिक्षा का महत्व समझना चाहिए।

व्याख्याता सुशील कुमार ने बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज के महान क्रांतिकारी नेता बताया।

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने 19वीं शताब्दी के अंत में अंग्रेजों के खिलाफ ‘उलगुलान’ आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने जमींदारी प्रथा और शोषणकारी राजस्व व्यवस्था के खिलाफ आवाज़ उठाई और आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका आंदोलन आज भी जन-आंदोलनों के लिए प्रेरणा है।

आज भी भगवान बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज में धरती आबा के रूप में पूजा जाता है। भारत सरकार द्वारा उनकी जयंती को "जनजातीय गौरव दिवस" के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का निर्णय उनके योगदान को सम्मान देने का प्रतीक है।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य दिलीप कुमार उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने सामाजिक बुराइयों और ब्रिटिश अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष कर अमर क्रांतिकारी की भूमिका निभाई।

उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक वृंद उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रशान्त कुमार तिवारी, अनय कुमार गुप्ता, उदित नारायण चौबे, रोहित कुमार सिंह, दीपक कुमार तिवारी, राकेश कुमार वर्मा, अनामिका हेरेंज, सिद्धार्थ कुमार, अरविन्द कुमार, शिवानी कुमारी आदि शामिल थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play