whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24362188
Loading...


त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है बकरीद : मिथिलेश ठाकुर

location_on गढ़वा access_time 09-Jun-25, 06:29 PM visibility 204
Share



त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है बकरीद : मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पूर्व मंत्री ने दी बकरीद की मुबारकबाद

 झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बकरीद के पाक मौके पर इस्लाम धर्मावलंबियों को ईद-उल-अजहा की दिली मुबारकबाद दी। श्री ठाकुर ने गढ़वा के ऊंचरी मस्जिद सहित विभिन्न नमाज स्थलों पर पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को बकरीद की बधाई दी।

मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि बकरीद त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है। यह पर्व हमें समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने खुदा के हुक्म पर अपने सबसे प्यारे बेटे की कुर्बानी देने का संकल्प लिया था। इसी स्मृति में इस्लाम धर्म के अनुयायी बकरीद के दिन जानवर की कुर्बानी देते हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि इस्लाम में कुर्बानी केवल उसी धन से जायज मानी जाती है, जो हलाल यानी सही और ईमानदारी की कमाई से कमाया गया हो। उन्होंने यह भी कहा कि बकरीद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह हमें सिखाता है कि अल्लाह की राह में इंसान को अपनी सबसे प्रिय चीज भी कुर्बान करने का हौसला रखना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. यासिन अंसारी, मदनी खान, संतोष केशरी, नीलू खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।





Trending News

#1
भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर में श्रद्धा से मनाई गई

location_on गढ़वा
access_time 09-Jun-25, 06:33 PM

#2
सोनपुरवा में चौधरी जेनरल एंड लकवा हॉस्पिटल का हुआ भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 09-Jun-25, 06:52 PM

#3
त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है बकरीद : मिथिलेश ठाकुर

location_on गढ़वा
access_time 09-Jun-25, 06:29 PM

#4
गढ़वा बस स्टैंड बना रणक्षेत्र: एजेंट पर पिस्टल से हमला, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

location_on गढ़वा
access_time 08-Jun-25, 08:37 AM

#5
11 जून को गढ़वा में होगा राजद का संगठनात्मक चुनाव : जिलाध्यक्ष का होगा चयन

location_on गढ़वा
access_time 09-Jun-25, 06:45 PM


Latest News

शादी की 15वीं सालगिरह पर सीआरपीएफ जवान व पत्नी ने किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 09-Jun-25, 07:01 PM

इस बार का कॉफी विद एसडीएम दानरो संरक्षण को समर्पित

location_on गढ़वा
access_time 09-Jun-25, 06:57 PM

सोनपुरवा में चौधरी जेनरल एंड लकवा हॉस्पिटल का हुआ भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 09-Jun-25, 06:52 PM

11 जून को गढ़वा में होगा राजद का संगठनात्मक चुनाव : जिलाध्यक्ष का होगा चयन

location_on गढ़वा
access_time 09-Jun-25, 06:45 PM

भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर में श्रद्धा से मनाई गई

location_on गढ़वा
access_time 09-Jun-25, 06:33 PM

तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा : शिवपूजन प्रसाद

location_on गढ़वा
access_time 08-Jun-25, 04:39 PM

गढ़वा बस स्टैंड बना रणक्षेत्र: एजेंट पर पिस्टल से हमला, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

location_on गढ़वा
access_time 08-Jun-25, 08:37 AM

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित, अमृत काल में चलेंगे जनकल्याणकारी कार्यक्रम

location_on गढ़वा
access_time 07-Jun-25, 07:50 PM

टेहरी बिजपुर गांव में युवक की संदिग्ध मौत, मानवाधिकार संगठन ने परिजनों से की मुलाकात

location_on गढ़वा
access_time 07-Jun-25, 07:46 PM

सेवा ही संकल्प — लगातार 76वें शनिवार को अग्रवाल परिवार ने जरूरतमंदों के बीच बांटी खिचड़ी

location_on गढ़वा
access_time 07-Jun-25, 07:40 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play